{"_id":"67bcba7579984ba132070097","slug":"973-lakh-farmers-of-the-state-received-samman-nidhi-jairam-mandi-news-r-399-1-sml1005-267102-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 9.73 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 9.73 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि : जयराम
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में 22,000 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से जारी किए। इनमें से 9.73 लाख किसान हिमाचल प्रदेश के हैं। इनके खाते में 180 करोड़ रुपये आए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी की स्थापना समारोह में शामिल हुए। स्थापना समारोह के बाद वह सुंदरनगर के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 में देश का कृषि बजट 25.5 हजार करोड़ था जो 2024-25 में 1 लाख 22,528 करोड़ हुआ।
वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को बजट में 1.37 लाख करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। किसानों को सब्सिडी पर खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए पिछले दस सालों में 11 लाख करोड़ रुपये भारत सरकार ने खर्च किए हैं। देश में पहली बार 22 फसलों की एमएसपी उनके लागत से 50 प्रतिशत अधिक रखी गई है। पिछले दस सालों में ज्वार- बाजरा समेत कई फसलों के एमएसपी में दो गुना की वृद्धि हुई है। संवाद