फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नप जोगिंद्रनगर में स्क्रब टायफस के सात, टायफायड के पांच मामले

नप जोगिंद्रनगर में स्क्रब टायफस के सात, टायफायड के पांच मामले

Sun, 24 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नप जोगिंद्रनगर में स्क्रब टायफस के सात, टायफायड के पांच मामले
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की डंपिंग साइट का विवाद अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। शहर में लगातार स्क्रब टायफस और टायफायड पांव पसारने लगा है। गत एक सप्ताह में स्क्रब टायफस के सात और टायफाइड के पांच मामले सामने आ चुके हैं। अधिकतर बच्चे बीमारी की चपेट में आए हैं। सभी पीड़ित नप जोगिंद्रनगर के बाशिंदे हैं। स्वास्थ्य विभाग बीमारी फैलने का कारण शहर में फैली गंदगी को मान रहा है। डंपिंग साइट के विवाद के चलते नगर परिषद के लगभग हर वार्ड में कचरे के ढेर लगे हैं। यहां पर गंदगी की समस्या का निपटारा करने में फेल नगर परिषद और प्रशासन की गलती का खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, नप की ओर से कूड़े को उठाया जा रहा है। लेकिन, केवल एक टिपर इसके लिए लगाया गया है। जोकि, इतने बड़े शहर के लिए पर्याप्त नहीं है। गंदगी और गर्मियों के मौसम के चलते सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में एक दर्जन से ज्यादा स्क्रब टायफस और टायफायड रोग से पीड़ित बच्चों को भर्ती किया गया है। जोगिंद्रनगर अस्पताल में तैनात शिशु विशेषज्ञ डा. रोशन लाल कौंडल का कहना है कि दोनों ही बीमारियां के गंदगी से होने की संभावना अधिक रहती है। कहीं न कहीं शहर में फैली गंदगी ही इन बीमारियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अगर नप और ज्यादा लंबे समय तक इस बारे में कोई उचित कदम नहीं उठाती तो यहां पर डेंगू फैलने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उन्होंने एक बार मौखिक रूप से नप को इस बारे में चेताया है। लेकिन, उससे अब बात बनती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नप को लिखित रूप से इस बारे में कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा जाएगा। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के पार्षद अजय धरवाल ने कहा कि यह नगर परिषद की नाकामी है। जिसका खामियाजा शहरियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उचित कदम उठाएंगे : एसडीएम
एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा ने कहा कि मामला ध्यान में नहीं था। एसएमओ जोगिंद्रनगर से मामले की जानकारी लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed