फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नगर पंचायत करसोग को आज मिलेगा उपाध्यक्ष

नगर पंचायत करसोग को आज मिलेगा उपाध्यक्ष

Thu, 10 May 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत करसोग को आज मिलेगा उपाध्यक्ष
cm chair
करसोग (मंडी)। कोरम पूरा नहीं होने के कारण वीरवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसके लिए सदस्यों की संख्या 75 फीसदी होनी जरूरी थी लेकिन, संख्या पूरी नहीं होने के कारण यह चुनाव शुक्रवार तक टाल दिए गए हैं। एसडीएम करसोग और चुनाव अधिकारी अपूर्व देवगन ने 75 प्रतिशत कोरम पूरा नहीं होने के कारण शुक्रवार तक उपाध्यक्ष के चुनावों पर विराम लगा दिया। हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक भाजपा उपाध्यक्ष बनना तय है। क्योंकि कुल 5 सदस्यों में से भाजपा समर्थित तीन सदस्य हैं। वीरवार की चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस के दो नगर पंचायत के सदस्यों ने चुनावी प्रक्रिया में भाग न लेकर फिलहाल एक दिन के लिए चुनावी समीकरण बिगाड़ दिया। गोर हो कि नगर पंचायत करसोग में वार्डों की कुल संख्या सात है। जबकि अब पांच वार्डों में ही चुनावी प्रक्रिया पूरी हो पाई है। दो वार्डों से लोगों ने नगर पंचायत चुनावों का पूरी तरह बहिष्कार किया है। बहरहाल नगर पंचायत करसोग के पास चुनाव में जीतकर आए सदस्यों की संख्या 5 है। इसमें दो कांग्रेस समर्थित और तीन भाजपा समर्थित हैं जबकि 3 सदस्यों की नियुक्ति सरकार ने हाल ही के दिनों में की है। ये नियुक्त सदस्य चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते हैं। कांग्रेस के दो सदस्यों ने इस चुनाव में न पहुंचकर वीरवार को चुनाव के समीकरण बिगाड़ दिए। एसडीएम करसोग अपूर्व देवगन ने बताया कि अब यह चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की जाएगी। वीरवार को 75 प्रतिशत कोरम पूरा न होने के कारण यह चुनाव टाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed