फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अविश्वास प्रस्ताव से पहले पंचायत समिति अध्यक्ष गोहर का इस्तीफा

अविश्वास प्रस्ताव से पहले पंचायत समिति अध्यक्ष गोहर का इस्तीफा

Mon, 05 Feb 2018 10:46 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव से पहले पंचायत समिति अध्यक्ष गोहर का इस्तीफा
गोहर (मंडी)। नई सरकार बनते ही मंडी और सुंदरनगर नगर परिषदों में तख्तापलट के बाद अब पंचायत समितियों में कांग्रेस का वर्चस्व टूटने लगा है। अब अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से पूर्व गोहर पंचायत समिति के अध्यक्ष नीलमणी ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र खंड विकास अधिकारी गोहर के माध्यम से जिला पंचायत अधिकारी को मंजूरी के लिए भेज दिया है। 17 सदस्यों वाली गोहर पंचायत समिति में 9 कांग्रेस समर्थित सदस्य थे और 8 भाजपा के। अध्यक्ष के त्यागपत्र देने के बाद भाजपा समर्थितों सदस्यों में अध्यक्ष पद की लाबिंग शुरू हो गई है। यहां इंद्र ठाकुर और चमन ठाकुर अध्यक्ष की रेस में बताए जा रहे हैं। जिनमें एक की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। दोनो भाजपा समर्थित हैं। पूर्व में हुए पंचायत समिति चुनावों के दौरान बासा वार्ड से बीडीसी सदस्य दीवान चंद गुप्ता को कांग्रेस हथियाने में सफल हो गई थी। हालांकि भाजपा विधायक एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नाचन के विधायक विनोद कुमार ने दीवान चंद गुप्ता को पटाने में जोर लगाया। लेकिन पूर्व विधायक पंडित शिवलाल के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस 9 बीडीसी सदस्यों को जोडने में सफल हो गई और पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा की सहमति से धिश्ती वार्ड से नीलमणी ठाकुर को गोहर बीडीसी का चेयरमैन बनाया गया।
विज्ञापन


व्यस्तता के कारण सौंपा इस्तीफा: अध्यक्ष
नीलमणी ठाकुर ने कहा है कि गोहर बीडीसी का नया चेयरमैन कोई भी बनेगा उसे मेरा पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि मैने किसी दबाव में कुर्सी नहीं छोड़ी है बल्कि इसके पीछे मेरी घर की व्यवस्तता है। बीडीओ गोहर कीमत राम कपूर ने बीडीसी चेयरमैन का इस्तीफा मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसे मंजूरी के लिए जिला पंचायत अधिकारी को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


स्टोरी टू
अब पंचायत समितियों में कांग्रेस को उखाड़ने की कवायद तेज
कांग्रेस समर्थित पंचायत समितियों में फेरबदल की सरगर्मियां तेज
जिला के गोहर ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव से पूर्व बीडीसी चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी
धर्मपुर पंचायत समिति चेयरमैन ने भी डीपीओ को भेजा इस्तीफा
10 ब्लाक में 6 कांग्रेस और 4 भाजपा में समर्थित अध्यक्ष
बिंदर ठाकुर
गोहर (मंडी)। मंडी जिले में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया होने के बाद भाजपा के सत्ता संभालते ही नगर परिषदों के बाद अब पंचायत समितियों में तख्ता पलट की कवायद तेज हो चुकी है। जिला में 10 पंचायत समितियां है। जिसमें छह कांग्रेस और चार भाजपा समर्थित हैं। धर्मपुर पंचायत समिति के अलावा गोहर पंस अध्यक्ष ने भी इस्तीफा सौंप दिया है। ऐसे में जिला में अब पंचायत समितियों में भी कांग्रेस को उखाड़ने का अभियान भाजपाइयों ने छेड़ दिया है। गोहर पंचायत समिति चेयरमैन के इस्तीफा देने के साथ साथ उनसे पूर्व धर्मपुर में कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति चेयरमैन कुलदीप कुमार ने भी जिला पंचायत अधिकारी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। वहीं चौंतड़ा, गोपालपुर और करसोग में कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति चेयरमैन की कुर्सियां भी हिचकोले खाने लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी जिले की 10 पंचायत समितियों का ब्योरा :
पंचायत समिति अध्यक्ष पार्टी
1. गोहर नीलमणी ठाकुर कांग्रेस
2 सिराज अमर सिंह भाजपा
3 सुंदरनगर सोहन लाल भाजपा
4 बल्ह अंजना रावत भाजपा
5 चौंतड़ा अंजू देवी कांग्रेस
6 द्रंग अविकल शर्मा भाजपा
7 गोपालपुर उमा देवी कांग्रेस
8 करसोग चमेलु देवी कांग्रेस
9 सदर दबिना भारद्वाज कांग्रेस
10 धर्मपुर कुलदीप कुमार कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed