{"_id":"5a6dfd904f1c1bb1208b5eb1","slug":"91517157776-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन मंडी और चंबा ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन मंडी और चंबा ने जीते मुकाबले
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। 24वीं वरिष्ठ और 22वीं सब जूनियर कोर्फबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के प्रांगण में हुआ। दो दिवसीय इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हिमाचल कोर्फबाल एसोसिएशन के महासचिव वीआर सुमन ने अपनी टीम के साथ मुख्यातिथि का स्वागत किय। इस दौरान उन्होंने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 9 जिलों के खिलाड़ी और 12 मान्यता प्राप्त क्लब भाग ले रहे हैं। इसमें 350 महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल लगातार तीन वर्षों से राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता से 48 सोने के मेडल जीत चुका है। महासचिव ने रोष जताया कि खेल में इतना बेहतर प्रदर्शन होने के बावजूद सरकार की ओर से इस खेल को कोई आर्थिक मदद और न कोई प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहले दिन जूनियर वर्ग में मंडी और हमीरपुर में मैच हुआ। इसमें मंडी विजेता रहा। वरिष्ठ वर्ग में दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच सोलन और शिमला के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने बाजी मारी। दूसरा मैच चंबा और कांगड़ा के बीच खेला गया इसमें चंबा विजयी रहा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप वशिष्ट, जितेंद्र शर्मा, राजेश राव, सुनील ठाकुर, जगदीश ठाकुर, ख्याली राम, दिनेश भाटिया, इंद्र पाल, संजय ठाकुर, कमलेश, रामभज, प्रेम सिंह ठाकुर, हेमराज आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन