फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अंडरग्राउंड डस्टबिन से सेंसर गायब

अंडरग्राउंड डस्टबिन से सेंसर गायब

Thu, 28 Dec 2017 10:28 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
अंडरग्राउंड डस्टबिन से सेंसर गायब
underground dustbin - फोटो : amar ujala
सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन

सुंदरनगर में लगाए गए अंडरग्राउंड सेंसरयुक्त डस्टबिन से सेंसर गायब हैं। पांच करोड़ की योजना में अभी तक शहर के 40 स्थानों पर भूमिगत डस्टबिन लगाए गए हैं लेकिन इनमें सेंसर नहीं है। लोगों को हाथ से ढक्कन खोलना पड़ रहा है। कूड़े से लबालब डस्टबिन का ढक्कन खोलने से गंदगी लोगों के हाथ लग रही है। इससे बीमारियां भी फैल सकती है। ऐसे में हैंड फ्री डस्टबिन करके स्वच्छता मिशन में नई क्रांति लाने वाली योजना प्रारंभिक चरण में ही सुंदरनगर में औंधे मुंह गिरी है। इस योजना के तहत जैसे ही कूड़ा लेकर इनके पास जाना था तो ढक्कन सेंसर की मदद से आटोमेटिक खुलने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। सुंदरनगर शहर में पांच करोड़ की लागत से स्थापित किए गए भूमिगत कूड़ादानों पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
...
यह किया गया था दावा
दावा किया गया था कि भूमिगत डस्टबिन सेंसर युक्त होंगे। स्थापित किए गए डस्टबीन में सेंसर लगाए ही नहीं गए हैं। इससे स्थानीय लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। शहरवासी चुनाव में फायदा लेने के लिए राजनीतिक दबाव में नगर परिषद पर आधा अधूरे काम का उद्घाटन करवाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

...
यहां के लिए थी यह योजना
सुंदरनगर, पांवटा साहिब और नगर निगम धर्मशाला में सेंसरयुक्त भूमिगत कूड़ादान योजना को केंद्र से स्वीकृति मिली है। इसके तहत इनमें करीब 150 कूड़ादान स्थापित किए जाने हैैं। इसमें से सुंदरनगर में प्रथम चरण में 40 स्थानों पर डस्टबिन स्थापित किए गए हैं। यहां पर करीब चार माह पहले डस्टबिन सुविधा को तो आरंभ कर दिया गया है, लेकिन इनमें सेंसर लगाया ही नहीं गया है। भूमिगत डस्टबिन योजना के अंतर्गत करीब 4.46 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
वीडियो कांफ्रेंसिंग से 23 सितंबर को वीरभद्र ने किया था शुभारंभ
23 सितंबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग से इस योजना का उद्घाटन किया था। योजना के आरंभ होते ही नगर परिषद ने शहर से विभिन्न स्थानों पर रखे डस्टबिन उठा दिए थे।

...
सेंसर नहीं लगाए, हो रही बातचीत : ईओ
सुंदरनगर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि भूमिगत डस्टबिन स्थापित करने की योजना में सेंसर लगाने का प्रावधान है। कंपनी ने अभी तक सेंसर नहीं लगाए हैं। इसके कारण उनसे बातचीत की जा रही है। जल्द सेंसर लगाने के लिए कार्रवाई अमल में लाने को कहा गया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed