{"_id":"5a2d63684f1c1bd1408bc272","slug":"91512924008-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम वैली पब्लिक स्कूल में मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम वैली पब्लिक स्कूल में मेधावियों को मिला सम्मान
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिम वैली पब्लिक स्कूल में मेधावियों को मिला सम्मान
स्कूल में रविवार को धूमधाम से मनाया गया सालाना समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)।
हिम वैली पब्लिक हाई स्कूल मैगल हवनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि चंद्र मोहन शर्मा ने शिरकत की। इस समारोह में डॉ. संजय यादव परशुराम अवार्डी और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य संयुक्त सचिव और सरकाघाट के अध्यक्ष राजेश राव विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के संचालक बसंत सिंह राणा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की समस्याओं से मुख्य अतिथि चंद्र मोहन शर्मा को अवगत करवाया।
बसंत सिंह राणा ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। समारोह में छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि चंद्र मोहन ने बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 51 हजार की राशि प्रदान की। स्कूल और मैदान की मरम्मत के लिए डेढ़ लाख का चेक प्रधानाचार्य बसंत सिंह राणा को दिया और स्कूल परिसर में मंदिर निर्माण के लिए एक लाख की राशि दी। इस मौके पर देशराज राणा, नीलम शर्मा, पूनम ठाकुर, भावना राणा, महिला मंडल पलासरा की प्रधान रीना देवी दास आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेे।
इन्हें मिला सम्मान
समारोह में मुख्यातिथि ने दिव्या भारती, ममता देवी, भारती देवी, पूनम, सुमन कुमार, विवेक शर्मा, रितिक ठाकुर, अक्षय शर्मा को मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।