{"_id":"5f99b1af8ebc3e9b9d1186f4","slug":"88-new-cases-of-corona-including-sdm-jogendranagar-mandi-news-sml3498330145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम जोगेंद्रनगर समेत कोरोना के 88 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम जोगेंद्रनगर समेत कोरोना के 88 नए मामले
विज्ञापन
मंडी। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एसडीएम जोगिंद्रनगर समेत 88 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। चिंताजनक है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरकाघाट, थुनाग और किलिंग के 22 शिक्षक और स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने तीनों स्कूलों को बंद कर विद्यार्थियों व शिक्षकों के स्कूल आने पर रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि तीन नवंबर से सरकार नौवीं से बाहरवीं तक के स्टूडेंट्स को स्कूल बुलाने की तैयारी कर रही है। वहीं स्कूलों के शिक्षकों के पॉजिटिव आने के बाद अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बता दें कि दो दिन पहले बालीचौकी स्कूल में भी एक प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा पुलिस बटालियन की पंडोह के तीन जवान और एक जवान का पांच साल का बच्चा भी कोरोना की चपेट में आ गया है। पंडोह के सोझा में नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं।
नगर परिषद सुंदरनगर का एक और नेरचौक मेडिकल कॉलेज के दो कर्मी तथा मंडी पुलिस चौकी मंडी की एक महिला आरक्षी भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा सुंदरनगर के पुराना बाजार, ललित नगर, मंडी शहर के थनेहड़ा, लोअर बिजणी, पुरानी मंडी, जेलरोड़, समखेतर, द्रंग हलके के नगवाईं, थलौट, सराज के जंजैहली, लंबाथाच में कोरोना के मामले आए हैं। बल्ह हलके के बग्गी, धड़वाहण, नेरचौक, रौ पाली, सकरोहा, घट्टा और बैहना में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने 88 मामले आने की पुष्टि की है।