फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   87 posts abolished in Municipal Corporation mandi

Mandi News: नगर निगम में 87 पद समाप्त, 102 में 33 पद रिक्त

Sat, 18 Jan 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
87 posts abolished in Municipal Corporation mandi
मंडी। नगर निगम मंडी को चार साल बाद बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सरकार ने स्वीकृत 189 पदों में से बेलदार, भिश्ती (पानी ढोने वाला), प्लंबर, माली, मैसन, सफाई कर्मचारी और कार्टमैन के खाली 87 पद समाप्त कर दिए हैं। अब निगम में 102 पद हैं। इनमें 33 पद अभी भी खाली हैं। 69 अधिकारी और कर्मचारी ही वर्तमान समय में निगम की गाड़ी चला रहे हैं। इनमें भी 12 आउटसोर्स पर हैं।
विज्ञापन

निगम में एग्जीक्यूटिव का एक, सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 के दो, असिस्टेंट इंजीनियर का एक, टाउन प्लानर, हेल्थ ऑफिसर, प्लानिंग ऑफिसर और और लॉ ऑफिसर का एक-एक पद खाली है। इसके अलावा निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच में जूनियर इंजीनियर के दो पदों समेत कई पद खाली हैं। नगर निगम में स्टाफ की वजह से नए कार्यों में हो रही देरी के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

नगर निगम के सभागार में शुक्रवार को महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में हुए हाउस में स्टाफ की किल्लत का मुद्दा खूब गूंजा। इस पर निर्णय लिया गया कि रिक्त पदों को समाप्त किए जाने के बावजूद नगर निगम में खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा। महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए शीघ्र ही सरकार से आवश्यक सहमति ली जाएगी। निगम में अन्य खाली पदों को भरने और विकासात्मक कार्याें के लिए धनराशि प्रदान करने के लिए सरकार से शीघ्र भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इससे पहले भी महापौर शहरी निकाय मंत्री विक्रमादित्य सिंह से स्टाफ की कमी का मुद्दा उठा चुके हैं। इसके बाद निगम में अतिरिक्त आयुक्त की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बैठक में दौंधी की पार्षद अंजय कुमारी, सुहड़ा वार्ड की नेहा, समखेतर की निर्मल वर्मा मौजूद नहीं थीं।
....

रुके कार्य को मिलेगी गति
बैठक में नगर निगम में विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए शीघ्र रुके हुए कार्यों को पुनः प्रारंभ करने और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। महापौर ने कहा कि सभी रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

............

नगर निगम मंडी में सफाई कर्मचारी के 51, बेलदार के 26, कार्टमैन चार, राजमिस्त्री और पानी ढोने वाले भिश्ती के दो-दो, प्लंबर और माली का एक-एक पद समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed