फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एनजीटी की बार-बार फटकार के बाद भी नहीं हुआ सुधार

एनजीटी की बार-बार फटकार के बाद भी नहीं हुआ सुधार

Sun, 14 Apr 2019 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी की बार-बार फटकार के बाद भी नहीं हुआ सुधार
जोगिंद्रनगर(मंडी)। आए दिन गंदगी के लिए मशहूर हो चुके जोगिंद्रनगर शहर में अब गंदगी का साम्राज्य पूरी तरह से फैल गया है। एनजीटी की बार-बार फटकार के बाद भी यहां की नगर परिषद शहर में गंदगी पर काबू पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। आलम यह है कि रविवार को शहर के 11 स्थानों पर गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे रहे। दिनभर इन ढेरों को देखकर शहर के लोग परेशान दिखाई दिए। इसके चलते शहर की सुंदरता को पूरी तरह से ग्रहण लगा रहा। शहर के अति महत्वपूर्ण मार्गों पर कचरे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के सार्वजनिक स्थानों में दिख रहे कचरे के ढेरों ने नगर परिषद के संपूर्ण स्वच्छता अभियान का दम निकाल दिया है। एसडीएम कार्यालय, मिनी सचिवालय, स्थानीय न्यायालय के मार्गों पर गंदगी के ढेरों ने शहर के लोगों के नाम में दम कर दिया है। शहर के लोगों ने में नप की आए दिन इस प्रकार की लापरवाही पर रोष जताते हुए कहा कि कचरे के ढेरों के चलते रोजाना दुर्गंध और मक्खी और मच्छरों भरा माहौल हो रहा है। गंदगी में मुंह मारते लावारिस मवेशी गंदगी भरा सामान लाकर सड़कों पर फेंक देते हैं, जिससे इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने कहा कि नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की फौज होने के बाद भी शहर में स्वच्छता बरकरार रखने में यह सफल नहीं हो पा रही है। उधर, नगर परिषद का इस बार में यही जवाब है कि राज्य स्तरीय मेले के दौरान व्यापारियों द्वारा खूब गंदगी फैलाई गई है जिसे ठिकाने लगाना अभी भी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


ईओ से करेंगे जवाब तलब: एसडीएम
एसडीएम अमित मैहरा ने कहा कि नगर परिषद को शहर में स्वच्छता बरकरार रखने के लिए उचित दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अति महत्वपूर्ण मार्गों पर कचरे के ढेर दिखना शर्मनाक है। इस बाबत नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) से बात कर नगर परिषद को उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


जन सहयोग नहीं मिलने से बढ़ी दिक्कतें: निर्मला
अध्यक्ष नगर परिषद निर्मला देवी ने कहा कि नगर परिषद को साफ सुथरा रखने के लिए नगर परिषद लगातार मेहनत कर रही है। लेकिन आम जनता का अधिक सहयोग न मिलने से सफाई करने में दिक्कतें आ रही हैं। मेला व्यापारियों के द्वारा भी गंदगी खूब फैलाई गई है, जिसे ठिकाने लगाने के लिए नगर परिषद के अनेकों सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed