{"_id":"5c87e40bbdec221461125187","slug":"81552409611-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी पुलिस थानों में सुनेगी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी पुलिस थानों में सुनेगी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
पुलिस थानों में सुनेगी लोगों की समस्याएं
एसपी बल्ह और एएसपी औट में सुनेंगे लोगों की परेशानियां
17 मार्च को सुबह 11 से शाम चार बजे तक होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। हर महीने के तीसरे रविवार को पुलिस पीड़ित शिकायतकर्ता के दिवस के रूप में मनाएगी। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि 17 मार्च को इस दिवस का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया इस दिवस के तहत जिला के राजपत्रित अधिकारी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक थानों में बैठेंगे। पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा बल्ह थाने में सुबह 11 से शाम चार बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे। एएसपी पुनीत रघु औट, उप. पुलिस अधीक्षक कर्ण सिंह गुलेरिया गोहर, उपमंडल पुलिस अधिकारी मदन कांत शर्मा पधर, उपमंडल पुलिस अधिकारी रणजीत सिहं सुंदरनगर, उपमंडल पुलिस अधिकारी चंद्रपाल सिंह सरकाघाट, उपमंडल पुलिस अधिकारी अरुण मोदी जंजैहली आदि थानों में जाकर लोगों शिकायतें और समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनका निपटारा करेंगे।