फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब हर बार जलेब में नंगे पांव उठाए जाएंगे देवता

अब हर बार जलेब में नंगे पांव उठाए जाएंगे देवता

Thu, 07 Mar 2019 07:18 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Thu, 07 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
अब हर बार जलेब में नंगे पांव उठाए जाएंगे देवता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। सर्व देवता सेवा समिति की साधारण बैठक मंडी में समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्त कारदारों ने निर्णय लिया कि हर जलेब में देवी-देवताओं को नंगे पांव उठाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पांच मार्च को निकली जलेब की अगुवाई राज देवता माधोराय ने की और उनकी पालकी को नंगे पांव उठाया गया। इस बार देवलुओं की ओर से समस्त देवी देवताओं के रथों को नंगे पांव ही उठाकर परंपरा को निभाया गया। अब हर वर्ष शाही जलेब में ऐसा ही होगा। उन्होंने बजंतरियों की दस प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी पर सीएम का आभार जताया।
जल्द हो देव सदन का निर्माण
बैठक के दौरान देव सदन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग भी उठी। समिति के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से अनुरोध किया कि देव सदन का निर्माण जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

सरकारी भूमि देवताओं के नाम हो
कारदारों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जो मंदिर काफी समय से सरकारी भूमि पर बने हैं, वह जगह उन्हीं देवताओं के नाम पर आवंटित की जाए और देवताओं की जो जमीन चली गई है, उसके एवज में सरकार की ओर से रिवाल्विंग फंड देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधी कारदारों को मिले राशि
सरकार की ओर से देवी-देवताओं को सामूहिक भवन इत्यादि बनाने के लिए राशि दी जाती है। इसे सीधे तौर पर देवताओं के कारदारों/प्रधानों को दिए जाने की मांग की गई। वहीं, शिवरात्रि के शुभारंभ पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार को सद्भावना के लिए कारदार संघ की ओर से मुख्यमंत्री को 1,51,000 की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed