फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सराज, बरोट की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी, दुश्वारियां नहीं हुईं कम

सराज, बरोट की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी, दुश्वारियां नहीं हुईं कम

Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
सराज, बरोट की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी, दुश्वारियां नहीं हुईं कम
बालीचौकी/गोहर/जंजैहली (मंडी)। सराज और बरोट घाटी में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। जनजीवन अस्त व्यस्त है। बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। कड़ाके की सर्दी में भी कई गांवों में अंधेरा है। हालांकि बर्फबारी से बंद 9 संपर्क मार्ग बहाल कर दिए हैं लेकिन आवाजाही जोखिम भरी है। गाड़ागुशैणी- घाट मार्ग ठप पड़ा है। शुक्रवार को जिले की ऊपरी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही है। आसमान में बादलों के बीच में भी हल्की-हल्की धूप खिलती रही है। गोहर के अधिशासी अभियंता जीसी शांडिल्य का कहना है कि पांच ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। बिजली को बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बिजली को बहाल कर दिया जाएगा। जंजैहली लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके कौशल का कहना है कि बर्फबारी के चलते 10 मार्ग बंद हो गए थे, जिनमें से शुक्रवार को 9 संपर्क मार्गों को बहाल कर दिया है जबकि गाड़ागुशैणी-घाट मार्ग अभी बंद है। जल्द ही इस मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed