फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ चौंतड़ा में अंडर-19 खेलें शुरू

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ चौंतड़ा में अंडर-19 खेलें शुरू

Sun, 16 Sep 2018 10:05 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ चौंतड़ा में अंडर-19 खेलें शुरू
चौंतड़ा(मंडी)। स्कूली छात्रों की 61वीं जिला स्तरीय अंडर-19 वर्ष की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रकाश राणा ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा के प्रागंण में किया। इस अवसर पर पाठशाला प्रधानाचार्य अनुपमा शर्मा व जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी पवन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिला के 42 स्कूलों के 512 खिलाड़ी ले रहे हैं। इसमें फुटबाल, हॉकी, वॉलीबाल, हाकी, हैंडबाल, जूडो व बाक्सिंग खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला मंडी का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। इस अवसर पर मुख्यातिथि को प्रधानाचार्य व पंचायत प्रधान चौंतड़ा प्यार चंद कोहली ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। विधायक ने 11 हजार रुपये सांस्कृतिक कार्यक्रम और 20 हजार बच्चों की डाइट के लिए देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed