{"_id":"5b9555eb867a557f551a0c5a","slug":"81536513515-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुमका गिरा रे कुन्नू के बाजार... पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुमका गिरा रे कुन्नू के बाजार... पर मचाया धमाल
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। नलवाड़ मेला हरड़गलू की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। मशहूर लोक कलाकार चिंता ठाकुर कुल्लू, मनाली के कलाकार खेम राज और सारेगामा फेम राखी गौतम की पहाड़ी, हिंदी नगमों और पंजाबी गानों पर दर्शक झूमने पर विवश हो गए।
युवा शक्ति संगठन पधर के अध्यक्ष गिरधारी लाल ने सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर मेला कमेटी को 11 हजार रुपये की राशि दी। लोक गायिका चिंता ठाकुर की पहाड़ी नाटियों पर दर्शक खूब नाचे। उन्होंने क्षेत्र के आराध्य देव ऋषि पाईंदल देव को समर्पित भजन म्हारे पाईंदला देउआ ऋषिया तेरी जय जय कारा... गाकर सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। मनाली के कलाकर खेम राज की सेला लगा दे कंबल बबली प्यारिये से खूब तालियां बटोरीं। सारेगामा फेम राखी गौतम ने मंच पर आते ही कोई किसी को चाहे, तड़पे अगर तो वो अच्छे हैं लोग, पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने, न जाने कहां से ये आवाज आई मिलन से बढ़कर तुम्हारी जुदाई, हमें और जीने की चाहत न होती, झुमका गिरा रे कुन्नू के बाजार में, साथिया तेरे बिना नहीं जीना, वे तू लौंग मैं इलायची तेरी पीछे आ गवाच्छी, मेरे रश्के कमर, तेरा मेरा प्यार अड़िये बचपनों रा पर दर्शकों को खूब नचाया। भड़वाहण के प्रधान कमांडो जितेंद्र कुमार, रविकांत, जितेंद्र कुमार, उप प्रधान हरदेव सिंह ठाकुर, अच्छर सिंह ठाकुर सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
000