फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   थुनाग में बस स्टैंड के लिए भूमि चयनित

थुनाग में बस स्टैंड के लिए भूमि चयनित

Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
थुनाग में बस स्टैंड के लिए भूमि चयनित
गोहर/थुनाग/जंजैहली (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र थुनाग में जल्द 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से मिनी बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने जमीन तलाश कर ली है। अब प्रशासन जल्द थुनाग में बस स्टैंड का निर्माण शुरू करेगा। हाल ही में सीएम जयराम ठाकुर ने अपने सिराज दौरे के दौरान थुनाग में बस स्टैंड बनाने की घोषणा की थी। सीएम ने बस स्टैंड के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके बाद परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने थुनाग में बस स्टैंड निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा कर थुनाग वासियों को गदगद कर दिया था। सिराज विस क्षेत्र के थुनाग में बस स्टैंड के लिए प्रशासन ने 20 बीघा भूमि का चयन कर लिया है। यहां मिनी बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। थुनाग कस्बा सिराज विस क्षेत्र का केंद्र है। जहां जंजैहली, छतरी, कुलथनी, बागाचनोगी, भाटकीधार, चियुणी, चेत, कांढा समेत आसपास के हजारों लोगों का आना जाना है। जंजैहली के लिए रोजाना करीब एक दर्जन से अधिक बसें आवागमन करती हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जंजैहली से हरिद्वार, जंजैहली-दिल्ली, जंजैहली-शिमला, रिकांगपिओ-मंडी वाया जंजैहली बस सेवा शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों मोहर सिंह, तेज सिंह ठाकुर, धनेश्वर, शिवदयाल, शेर सिंह, नोक सिंह, दिलेराम, पितांबर लाल, गोपाल, सोमा देवी और नारायण सिंह ठाकुर ने थुनाग में बस स्टैंड को लेकर खुशी जताई है।
विज्ञापन

एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि प्रशासन ने बस स्टैंड के लिए 20 बीघा भूमि का चयन कर लिया है और एफसीए केस की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि थुनाग में जल्द बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed