फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एचआरटीसी की टैक्सियों के विरोध में ऑटो चालकों का बवाल

एचआरटीसी की टैक्सियों के विरोध में ऑटो चालकों का बवाल

Tue, 20 Mar 2018 11:02 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी की टैक्सियों के विरोध में ऑटो चालकों का बवाल
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। शहर के लोगों समेत सैलानियों को सस्ती यातायात सुविधा मुहैया करवाने के मकसद से शुरू एचआरटीसी की टैक्सी सेवा के खिलाफ ऑटो संचालकों ने बवाल खड़ा कर दिया है। आरोप है कि मानकों को ताक पर रखकर बस स्टैंड, टैक्सी और ऑटो स्टैंड में एचआरटीसी की टैक्सियां खड़ी कर सवारियां उठाई जा रही हैं। जबकि परमिट में ऐसा नहीं करने का नियम है। इस बात को लेकर सुबह से ही ऑटो चालकों ने बवाल खड़ा कर दिया। करीब 10 बजे तक सभी ऑटो चालकों ने पड्डल मैदान में ऑटो खड़े कर दिए। इस दौरान किसी को भी सवारी नहीं उठाने की सलाह दी गई थी। सभी से विचार विमर्श करने के बाद लोनिवि के सर्किट हाउस में उन्होंने स्थानीय विधायक एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के साथ अपनी मांगों को साझा किया। करीब 3 घंटों तक शहर में ऑटो नहीं चलने के कारण लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को बच्चे, सामान उठाए हुए अस्पताल, बस स्टैंड और अन्य स्थानों तक पैदल की सफर करते हुए देखा गया।
विज्ञापन


ये हैं ऑटो यूनियन की मांगें
यूनियन के सदस्यों की मांग है कि निगम की टैक्सियों की मनमानी को रोका जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टैक्सियां मनमानी से कहीं से भी सवारियों को उठा रही हैं, जिससे ऑटो चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब से यह टैक्सियां चल रही हैं, उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनको अपने परिवारों को चलाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए इन टैक्सियों को शहर में नहीं चलाया जाना चाहिए। अस्पताल से बस स्टैंड तक मात्र एक ही टैक्सी चलाई जाए। बस स्टैंड से ऐसे स्थानों पर यह टैक्सियां चलाई जाएं जहां ऑटो नहीं चलते हैं।
विज्ञापन


टैक्सियों का बनाएंगे सही टाइम टेबल : अनिल शर्मा
ऑटो यूनियन की मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि यह टैक्सियां लोगों की सुविधाओं के लिए चलाई जा रही हैं। वहीं, इनको चलाने का उद्देश्य शहर को प्रदूषण मुक्त करना है। एमआर से बातचीत करने के बाद इन टैक्सियों का उचित टाइम टेबल बनाया जाएगा, ताकि ऑटो चालकों पर भी प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन जल्द बनाएंगी अगली रणनीति : जसवंत सिंह
ऑटो यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि इन टैक्सियों के कारण करीब 400 परिवारों की रोजी रोटी पर प्रभाव पड़ने लगा है। अगर प्रशासन की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पूरी यूनियन शीघ्र ही विचार विमर्श करके आगे की रणनीति तय करेगी। इस मौके पर उपप्रधान ओम प्रकाश राणा, सचिव मनोहर लाल, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, संगठन मंत्री दीवान चंद, ललित कुमार, कृष्ण चंद, ऋषि, जगदीप, हरीश कुमार, मंगल, शेर सिंह, अजय, विजय, कमल आदि उपस्थित रहे।

क्या कहते हैं आरएम
इस बारे में आरएम मंडी विनोद कुमार ने बताया कि टैक्सियां शुरू करना सरकार की योजना है। इससे आम लोगों को ही सुविधा मिल रही है। शहर में इस समय 4 टैक्सियां चल रही हैं, जिनका किराया बहुत कम है। इस बारे में यूनियन को सरकार से ही अपनी बात उठानी चाहिए।

वरिष्ठ नागरिकों की राय
निगम की टैक्सियों से मिल रहा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। शहर की जनता ने ऑटो, टैक्सी संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाने की गुहार सरकार से की है। वहीं इनका कहना है कि शहर में निगम की एचआरटीसी टैक्सी से आम लोगों को काफी फायदा हुआ है। अस्पताल और अन्य स्थानों का सस्ता सफर जेब पर सही बैठ रहा है। सरकार से लोगों ने आसपास के छूटे स्थानों पर भी निगम की टैक्सी सेवा की मांग की है।

वरिष्ठ नागरिक इंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि शहर में चलने वाली निगम की टैक्सियों से लोगों लाभ मिल रहा है। उन्होंने सरकार के फैसले को सराहते हुए कहा कि इससे लोगों का तीन गुना किराया बच रहा है। वहीं पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होगा। राजपूत सभा के महेंद्र सिंह ने इसे सरकार का कारगर फैसला बताते हुए कहा कि जहां पहले लोगों को चौहाटा से खलियार के 30 रुपये देने पड़ते थे अब इसमें सिर्फ 10 रुपये में इतना सफर हो जाता है, जिससे लोगों को कम किराये में बेहतर सफर मिल रहा है। पर्यावरण प्रेमी नरेंद्र सैणी ने बताया कि सरकार का फैसला उचित है, लेकिन इससे ऑटो चालक भी बेरोजगार हो जाएंगे, इसलिए ऐसी नीति बनाई जाए ताकि इन पर भी प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed