{"_id":"5a9190634f1c1b8e238ba92c","slug":"81519489123-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रामस्वरूप शर्मा आज सुंदरनगर दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रामस्वरूप शर्मा आज सुंदरनगर दौरे पर
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांसद रामस्वरूप शर्मा आज सुंदरनगर दौरे पर
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा 25 फरवरी को सुंदरनगर के एक दिन के दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर ने बताया कि सांसद के साथ विधायक राकेश जंवाल भी उपस्थित रहेंगे। सांसद सुबह 9:30 बजे दी सुकेत सिने बहुउद्देशीय सहकारी सभा की ओर से समाज सेवी संस्थाओं को आर्थिक अनुदान वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह स्वास्थ्य उपकेंद्र चुरढ़ का 11 बजे शिलान्यास करेंगे। दोपहर एक बजे वह बाल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत करके विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। दोपहर बाद तीन बजे सांसद 23वीं इंटर पॉलीटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कर विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित करेंगे।