फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नारला कालेज में संगीत समारोह

नारला कालेज में संगीत समारोह

Wed, 27 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
नारला कालेज में संगीत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
पधर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में नए साल के आगमन पर लोक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त मंडी मदन चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आगाज उपायुक्त मंडी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डाक्टर अरविंद सहगल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। संगीत समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। पहाड़ी कलाकार छात्रा राम देयी ने सुण बुधुआ मामा काल्टुआ, ओ मेरी झुरिए लाइले गलां चार, चम चमांदे दंदड़ू तेरे होंठ लाल लाल, हमारे देशा रा दिल हो दिल्लिए, पहाड़े दा दिल शिमला पहाड़ी गीत गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कुमारी सुलोचना ने अम्मा पूछदी सुण धीये मेरिए आदि पहाड़ी गनों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कुमारी हिमानी ने इस गराएं देया लंबरा हो और आज जाने की जिद न करो गजल गाकर खूब तालियां बटोरीं। कुमारी संगीता की ओर से गाया पहाड़ी गीत बसा दी बेशिया लागी रौणका और गजल मुझे आजमाने वाले को भी दर्शकों ने खूब सराहा। शिव कुमार ने अपनी सुरीली आवाज में चेलरू बासदा बाना रे डाला, ओ मरी चिड़िए बाना रे डाला, ओ रेणु तेरी चिट्ठी पतरा आई ना गीत गाकर मनोरंजन किया। हिमाचल के मशहूर शहनाई वादक सूरजमणी की शहनाई की धुन ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। डाक्टर शिव राम ने सितार वादन के साथ मनोरंजन कर समारोह में खूब समां बांधा। डाक्टर हेम राज ने लोक संगीत प्रस्तुत किया। संगीत समारोह में डाक्टर कल्याण मंढोत्रा हारमोनियम वादन, अंकुश ने तबला और लक्की ने ढोलक पर सहयोग देकर समारोह की शोभा बढ़ाई। उपायुक्त मंडी मदन चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है, जो उन्हें आगे बढ़ने का मंच भी प्रदान करता है। उन्होंने मंडी जिला से मुख्यमंत्री बनने पर युवाओं को बधाई दी। कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में मंडी ही नहीं पूरा प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए संगीत की उन्होंने खूब प्रशंसा की तथा कहा कि संगीत तनाव को कम करने में सहायक सिद्ध होता है। इस मौके पर एसडीएम पधर डाक्टर आशीष शर्मा, मंडी कॉलेज के प्राचार्य आईडी शर्मा, रिवालसर कॉलेज के प्राचार्य रंजना मल्होत्रा, कोटली कॉलेज की प्राचार्य सुनीता सिंह, दाड़लाघाट कॉलेज की प्राचार्य सुनीता सिंह, स्थानीय कुन्नू पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह प्रीतू, अधिशाषी अभियंता आईपीएच उपेंद्र वैद्य, एसडीओ विवेक हाजरी, जेई आरसी ठाकुर, विजय गुप्ता, सीएमसी प्रेजिडेंट विनोद कुमार, सीएससीए प्रधान कुमारी काजोल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed