{"_id":"5a145dc44f1c1b71548be713","slug":"81511284164-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में निष्कासन के प्रस्ताव पर वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में निष्कासन के प्रस्ताव पर वाल
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव समेत अन्य पदाधिकारियों के निष्कासन की मांग के प्रस्ताव से बवाल मच गया है। सोमवार को बैठक में निशाने पर रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर पर तीखा हमला बोला। रंगीला राव समेत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष योगराज ठाकुर, मंडी संसदीय युवा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, एससी /एसटी सेल के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन कौंडल, ब्लॉक युवा अध्यक्ष अखिल गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा, रमेश ससवाल, ब्लाक महिला अध्यक्ष ऊषा शर्मा, महामंत्री रोशन लाल ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि प्रत्याशी और नामिनेटिड अध्यक्ष सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस मुक्त बनाने में डटे हैं। यहां तक कहा डाला कि चोरों को सब चोर नजर आते हैं। पिछले दो विधानसभा चुनावों में जो पार्टी के खिलाफ डट कर काम करते रहे। कई वर्षों से एक भी ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल नहीं हुए, न ही विधानसभा क्षेत्र में कोई पार्टी संबंधित कार्य किया और उस समय अपने रिश्तेदारों को सरेआम भाजपा में शामिल करवाया वह अब पार्टी के ईमानदार बने बैठे हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर का कहना है कि उन्हें ब्लाक कांग्रेस की ओर से डेलीगेट नियुक्त किया था। पार्टी के अनुशासन में रहकर ही काम करते हैं। इन विधानसभा चुनावों में जिन लोगों ने पार्टी की खिलाफत में काम किया है, उनके किए की सजा मिलेगी।
अभी तो ब्लाक कांग्रेस कमेटी का गठन नहीं हुआ
पदाधिकारियों का कहना है कि हैरानी की बात है कि अभी तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन भी नहीं हुआ है और न ही विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आए हैं। अभी से ही तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं। बिना नोटिस जारी किए कार्रवाई की तैयारी में कुछ स्वयंभू नेता हैं। यहां तक कि बिना कमेटी वाली बैठक में प्रस्ताव पास कर दिया।
दिल्ली तक जाएगा मामला
रंगीला राम राव और अन्य का कहना है कि मामला दिल्ली तक जाएगा। नॉमिनेटिड अध्यक्ष तथा प्रत्याशी द्वारा की गई तानाशाही पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। बहुत जल्द कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेगा और सारे प्रकरण से अवगत करवाएगा। ताकि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का वजूद कायम रखा जा सके।