फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   81 gram panchayats of Mandi are free from TB, highest in Gohar section

Mandi News: मंडी की 81 ग्राम पंचायतें टीबी से मुक्त, गोहर खंड में सबसे ज्यादा

Wed, 23 Oct 2024 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 23 Oct 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
81 gram panchayats of Mandi are free from TB, highest in Gohar section
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी जिला में क्षयरोग (टीबी) उन्मूलन अभियान चल रहा है। अभियान के तहत 81 ग्राम पंचायतों ने टीबी से मुक्त हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक क्षयरोग उन्मूलन लक्ष्य के तहत प्रदेश में सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जाना है। 2023 जनवरी से दिसंबर तक किए सर्वे में गोहर खंड की सबसे अधिक 11 पंचायतों ने इस सपने को साकार किया है।
विज्ञापन

चौंतड़ा और धर्मपुर खंडों की 10-10 पंचायतों, धनोटू, गोपालपुर खंडों की आठ-आठ पंचायतों के अलावा चुराग की सात और करसोग की चार पंचायतों ने इस अभिशाप से मुक्त होकर अलग पहचान बनाई है। मंडी सदर और सुंदरनगर खंडों में दो-दो, निहरी खंड की एक पंचायत टीबी मुक्त हुई है।
विज्ञापन

मंडी जिला के कुल 14 खंडों की करीब 500 से अधिक पंचायतों में टीबी के हजारों मरीजों की स्क्रीनिंग में मरीजों की पहचान कर उन्हें सही उपचार दिलाने में स्थानीय और जिला प्रशासन के साथ खंड विकास अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीवी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में आशा वर्कर, खंड स्वस्थ शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को खंड विकास अधिकारी चौंतडा के सभागार में आयोजित टीवी उन्मूलन अभियान की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीएमओ लडभड़ोल डॉ. लाल सिंह ने कहा कि चौंतड़ा खंड के अधीन आने वाली कुल 42 में से 10 पंचायतों ने टीबी रोग से मुक्ति हासिल कर ली है। शेष बची पंचायतों को भी 2024-25 के सत्र में मुक्त करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में मौजूद एसएमओ डाॅ. विजय ने बताया कि आयुष विभाग के अधीन आने वाले चिकित्सा अधिकारी भी टीबी उन्मूलन अभियान की रफ्तार बढ़ाएंगे। निजी अस्पतालों के चिकित्सक और निजी दवा विक्रेता भी इस अभियान में जुड़ने से अभियान को मजबूती मिलेगी। टीफा एनजीओ से डाॅ श्रेया डे, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की अधिकारी डाॅ. निशी शर्मा, निजी दवा विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शर्मा, खंड स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह ने बताया कि सभी के सहयोग से यह अभियान सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed