फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   74 thousand blown from the account by downloading the app from senior citizen in Mandi

मंडी में वरिष्ठ नागरिक से एप डाउनलोड करवा खाते से उड़ाए 74 हजार

Fri, 11 Feb 2022 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
74 thousand blown from the account by downloading the app from senior citizen in Mandi
मंडी। छोटी काशी मंडी में एक वरिष्ठ नागरिक को झांसे में लेकर शातिरों ने उसके खाते से 74 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शातिरों ने वरिष्ठ नागरिक से टीम व्यूअर एप डाउन लाउड करवाया।
विज्ञापन

उसके बाद दो ट्रांजक्शन में नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित को शुक्रवार सुबह 11 बजे अज्ञात नंबर से फोन आया। इस पर कस्टमर हेल्पलाइन सर्विस लिखा हुआ था। फोन करने वाले ने वरिष्ठ नागरिक को बताया कि वह बीएसएनएल कस्टमर केयर से बोल रहा है और उनका फोन नंबर केवाईसी न होने के कारण बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए वह कुछ डाक्यूमेंट और दस रुपये का रिचार्ज करें। वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि वह कार्यालय में आकर दस्तावेज जमा करवा देंगे। कस्टमर केयर अधिकारी इसके लिए राजी नहीं हुआ। कहा कि आपको आने की जरूरत नहीं है। आप एक एप टीम व्यूअर डाउनलोड करें और इसके बाद आपकी केवाईसी स्वयं हो जाएगी और फोन नंबर बंद नहीं होगा। वरिष्ठ नागरिक झांसे में आ गया और एप डाउनलोड कर ली। एप डाउनलोड होने के बाद शातिर ने कहा कि दस्तावेज अपडेट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद अचानक से वरिष्ठ नागरिक को खाते से पैसे निकलने के मैसेज आए। पहले 25000 और फिर से 49000 से अधिक की राशि निकल गई। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। बैंक को फोन कर खाते को ब्लॉक करवाया। उधर, इस संबंध में मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि लोग इस तरह के किसी भी फोन कॉल पर विश्वास न करें और न ही उनका बताया कोई एप डाउनलोड करें। ओपीटी नंबर, एटीएम कार्ड की डिटेल और अन्य जानकारी किसी को न दें। कहा कि छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed