फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   छोटी काशी में होली के दिन खिले दिल, खूब बरसे रंग

छोटी काशी में होली के दिन खिले दिल, खूब बरसे रंग

Wed, 20 Mar 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
छोटी काशी में होली के दिन खिले दिल, खूब बरसे रंग
राजदेवता माधोराय संग सड़क पर उमड़े हजारों लोग
विज्ञापन

छोटी काशी मंडी में होली के दिन खिले दिल, खूब बरसे रंग
सेरी मंच पर डीजे की धुनों पर युवाओं ने की जमकर की मस्ती
शहर की गलियों में भी खूब उड़ा अबीर गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। छोटी काशी मंडी में बुधवार को होली का पर्व खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेरी मंच पर सुबह से ही होली का रंगीन नजारा देखने को मिला। डीजे की धुनों पर शहर के लोगों ने जमकर मस्ती की। बाद में रियासत कालीन देवता माधोराय की पालकी के साथ होली खेली। होली का जश्न मनाने के लिए सेरी में पूरा शहर उमड़ पड़ा था। पहाड़ी और होली के गीतों से युवाओं ने जमकर डांस किया। राजदेवता माधोराय भी पालकी में सवार होकर होली के मतवालों के साथ होली खेलने सड़कों पर उतर आए। माधोराय की जलेब निकलने के बाद ही मंडी में होली की मस्ती समाप्त हो गई।

एक दिन पहले मनाया जाता है त्योहार
होली का त्योहार मंडी जनपद में देश भर में मनाई जाने वाली होली से एक दिन पूर्व ही मनाया जाता है। सुबह से ही युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकल कर एक दूसरे पर रंग गुलाल फेंकते हुए सेरी चानणी की ओर बढ़ने लगी। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों में भी अबीर गुलाल की बौछार जमकर हुई।
विज्ञापन


11 बजे शुरू हुई डीजे मस्ती
शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर 11 बजे से डीजे पर मस्ती में शुरू हो गई। हजारों लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया और डांस किया। युवाओं में खासा उत्साह था। दोपहर 2 बजे राजदेवता माधोराय की पालकी दरबार से निकली। लोगों ने माधोराय के संग होली खेली। राज दरबार से चौहाटा, समखेतर, भूतनाथ होते हुए देव माधोराय की पालकी वापस मंदिर पहुंची। होली में रियासत काल से ही राजदेवता माधोराय की भागीदारी रही है। देर शाम कांभल वृक्ष की टहनियों की पूजा कर उसका होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करसोग से ममलेश्वर महादेव मंदिर
तक वाद्य यंत्रों पर झूमी टोलियां
करसोग(मंडी)। रंगों का त्योहार होली करसोग क्षेत्र में हर्ष से मनाया गया। इसमें युवाओं, बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एकता व भाईचारे का संदेश दिया। युवक व युवतियों ने करसोग बाजार व ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर ढोल-नगाड़ों की धुनों पर डांस किया। क्षेत्र में जगह-जगह नाटियों का दौर चलता रहा। बाद में सभी क्षेत्र वासियों ने स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ नाचते गाते हुए ममलेश्वर महादेव मंदिर में जमा होकर महादेव के चरणों में शीश नवाया व सुख समृद्धि की कामना की। शाम के समय होलिका का दहन किया गया। गौर हो कि करसोग क्षेत्र में होली के अवसर सभी घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसमें तली हुई रोटियां, भल्ले और बाबरू बनाकर लोग एक दूसरे को इनका आदान-प्रदान करते हैं।


होली के रंगों से सराबोर हुआ जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर (मंडी )। होली के पावन अवसर पर जोगिंद्रनगर क्षेत्र भी होली के रंगों में सराबोर हो गया। जोगिंद्रनगर शहर में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न रंगों को उड़ाते हुए डीजे की धुनों पर जमकर होली खेली। महिलाओं की टोलियां शहर की गलियों में एक दूसरे को रंग लगाने की होड़ में दिखाई दी। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में भी बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ मनाई। न्यू क्रिसेंट पब्लिक स्कूल गरोड़ू के बच्चों ने होली प्रधानाचार्य किरण शर्मा और स्टाफ के साथ खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed