फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर में मतगणना केंद्र की डीसी ने तलाशी संभावनाएं

जोगिंद्रनगर में मतगणना केंद्र की डीसी ने तलाशी संभावनाएं

Fri, 15 Mar 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में मतगणना केंद्र की डीसी ने तलाशी संभावनाएं
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनावों की मतगणना के लिए तीसरा मतगणना केंद्र जोगिंद्रनगर में स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने टीम सहित जोगिंद्रनगर में संभावनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एसडीएम अमित मेहरा से मतगणना केंद्र के बारे में विचार-विमर्श किया। उपायुक्त यहां पर मतगणना केंद्र की संभावनाओं को लेकर संतुष्ट दिखेे।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपायुक्त मंडी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर पहुंची जिला निर्वाचन की टीम ने पहले विधानसभा क्षेत्र द्रंग और जोगिंद्रनगर में चिन्हित पोलिंग बूथों का गहनता से निरीक्षण किया। बाद में स्थानीय महाविद्यालय के भवन में स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र के लिए संभावनाएं तलाशी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अमित मेहरा ने उपायुक्त मंडी को चिन्हित मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम की जानकारी दी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान ही वार्षिक परीक्षाओं का क्रम जारी है, ऐसे में सरकारी भवनों को अधिक इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता। उन्होंने बताया कि 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना मंडी में एक साथ करवाना आसान नहीं रहेगा। टीम में एडीएम मंडी श्रवण मांटा, स्थानीय निर्वाचन कानूनगो तेज सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed