फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   80 लाख में बिका नलवाड़ मेला स्थल जवाहर पार्क

80 लाख में बिका नलवाड़ मेला स्थल जवाहर पार्क

Wed, 13 Mar 2019 09:58 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
80 लाख में बिका नलवाड़ मेला स्थल जवाहर पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान लगने वाली दुकानों के लिए इस बार मेला स्थल जवाहर पार्क 80 लाख रुपये में बिका। पिछले साल की तुलना में इस बार मेला परिसर करीब 15 लाख कम दाम पर बिका। मेला कमेटी के बार-बार निविदाएं मांगने के बावजूद कोई खरीदार न मिलने से 80 लाख रुपये में खुली बोली के माध्यम से मैदान को अस्थायी दुकानें लगाने के लिए बेचा गया। 22 से 28 मार्च तक होने वाले राज्यस्तरीय नलवाड़ और 10 से 14 अप्रैल तक देवता मेले के लिए जवाहर पार्क में लगने वाली अस्थायी दुकानों के लिए कोई भी खरीदार मेला कमेटी को नहीं मिला था। छह मार्च को मेला मैदान जवाहर पार्क में स्थापित की जाने वाली 270 अस्थायी दुकानें, डोम तथा झूलों के आवंटन के लिए निविदाएं मांगी गई थीं लेकिन किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। केवल अस्थायी झूलों को स्थापित करने के लिए ही निविदा प्राप्त हुई। कुछ प्राप्त निविदा खोलने पर पाया गया कि किसी ने भी राशि छह लाख 25 हजार रुपये या इससे अधिक की राशि निविदा में नहीं दर्शाई थी। इस कारण निविदा खोलने के लिए गठित उपसमिति ने खुली बोली करवाने का निर्णय लिया। इस पर झूलों की खुली बोली लगाई गई थी। शेष 270 अस्थायी दुकानें और डोम की निविदाएं खोलने के लिए गठित उपसमिति ने निर्णय लिया गया था कि अस्थायी दुकानों और डोम का आवंटन सात मार्च को खुली बोली द्वारा प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके बाद भी किसी ने भी डोम और अस्थायी दुकानों को खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। अब जाकर डोम और जवाहर पार्क में मेले के दौरान लगने वाली अस्थायी दुकानों के लिए खुली बोली के माध्यम से 80 लाख में मेला कमेटी की ओर से बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed