Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traffic situation worsens on Diwali; vehicles crawl, ambulances get stuck in jams.

Mandi News: दिवाली पर बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, रेंगते रहे वाहन, जाम में फंसीं एबुलेंस

Sat, 07 Nov 2026 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Traffic situation worsens on Diwali; vehicles crawl, ambulances get stuck in jams.
सड़क किनारे वाहनों को पार्क करने के कारण गुम्मा से घटासनी तक लगा लंबा जाम। संवाद
गुम्मा में दो घंटे थमे वाहनों के पहिये, हराबाग से घटासनी तक रेंगता रहा यातायात
विज्ञापन

पार्किंग फुल होने से मंडी-पठानकोट हाईवे पर बेतरतीब पार्क हुए वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली के त्योहार पर जोगिंद्रनगर शहर में पुलिस का ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से धराशायी हो गया। सोमवार को खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ और सड़कों पर अचानक बढ़ी वाहनों की आवाजाही से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एंबुलेंस भी जाम में फंसकर रेंग-रेंग कर निकलने को मजबूर होना पड़ा।
गुम्मा, जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग और मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हराबाग से लेकर घटासनी तक घंटों लंबा जाम लगा रहा। जब पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए समय से नहीं पहुंच सकी तो लोगों ने खुद मोर्चा संभाला। गुम्मा में दो घंटे तक फंसे सैंकड़ों वाहनों के बीच परेशान लोगों ने खुद उतरकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बस अड्डे से रेलवे फाटक तक सड़क किनारे आइडल पार्किंग और वन-वे मार्ग पर दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। रामलीला मैदान में चिन्हित पार्किंग फुल हो जाने के बाद अतिरिक्त व्यवस्था न होने से चालकों ने सड़कों पर ही आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
हाईवे पर यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस जवान लगातार मुस्तैद हैं। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क हुए वाहनों और सड़क तक दुकानदारी सजाने से जाम की समस्या पैदा हुई है। ऐसे लापरवाह वाहन चालकों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी। -विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed