फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जरूला की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में जोरदार बारिश से जिंदगी जाम

जरूला की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में जोरदार बारिश से जिंदगी जाम

Thu, 07 Feb 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
जरूला की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में जोरदार बारिश से जिंदगी जाम
दुर्गम क्षेत्रों में बिजली प्रभावित, पेयजल व्यवस्था भी ठप
विज्ञापन

जिला की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश से जिंदगी जाम
शिकारी देवी में 4 फीट और कमरूनाग में 3 फीट बर्फबारी दर्ज, कई मार्ग हुए अवरुद्ध
अमर उजाला टीम
गोहर/थुनाग/ बालीचौकी(मंडी)। जिला की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश से जिंदगी जाम हो गई है। कमरूनाग और पराशर की झीलें जम चुकी हैं जबकि शिकारी देवी ने फिर से बर्फ की परत ओढ़ ली है। शिकारी देवी में 4 फीट और कमरूनाग में 3 फीट बर्फबारी दर्ज है। बरोट, सराज और नाचन में आधा दर्जन से अधिक मार्ग अवरुद्ध हैं। जबकि दुर्गम क्षेत्रों में बिजली प्रभावित है और पानी की पाइपें जाम होने से पेयजल व्यवस्था ठप पड़ चुकी है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और बर्फबारी के चलते पूरा जिला कड़ाके की ठंड में है। वीरवार को ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में बाजार सूने रहे लेकिन कृषि और बागवानी के लिए मौसम का बहुत ही राहत भरा है। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रशासन अलर्ट है। बंद मार्ग बहाल जल्द किए जाएंगे। बिजली और पेयजल व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैँ।

यह मार्ग पूरी तरह से बंद
अभी तक बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में सराज घाटी में छतरी मगरूगला वाया लस्सी और गाड़ागुशैनी टपनाली रोड जबकि नाचन की कोट देवीदहड्ड सड़क व बरोट घटासनी मार्ग बर्फबारी से अवरुद्ध हैं। लेकिन दौर इसी तरह से जारी रहा तो कई सड़कें बंद होने और बसों के फंसने की भी आशंका बनी हुई है। अभी पिछली बर्फबारी के कुछ रूट भी बंद हैं।
विज्ञापन


यहां पर बिजली, पानी बंद
सराज के घाट, खौली, टपनाली, गाड़ागुशैणी, सोमगाड़, बागाचनोगी, भाटकीघार में देर रात से ही बिजली के गुुल होने ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। वहीं, सराज घाटी में बुंग जहलगाड़, चलौट, गाड़ागुशैणी, घाट, टील आदि क्षेत्रों में भारी बर्फबारी बर्फबारी के चलते पेयजल स्रोत और पानी की पाइपें जाम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों-बागवानों को बड़ी राहत
जहां बारिश बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों के लिए यह बारिश किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत है। बुधवार रात से हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। यह फसल गेहूं की फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद होगी। सराज और नाचन क्षेत्र के किसानों योगेश कुमार, कृष्ण, नेत्र सिंह, वेद प्रकाश, जीत कुमार और ओम प्रकाश ने बताया कि बारिश बर्फबारी से फसलें अच्छी होगी। उधर, बागवानी विशेषज्ञ एसपी भारद्वाज ने बताया कि सेब बागीचों के लिए चिलिंग आवर्स पूरे हो गए हैं। इससे अच्छी फ्लॉवरिंग की उम्मीद है। बर्फबारी से पर्यटकों और सैलानियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed