फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   स्पोर्ट्स ड्यूटी मीट में धर्मेंद्र ने हाई जंप में जीता गोल्ड

स्पोर्ट्स ड्यूटी मीट में धर्मेंद्र ने हाई जंप में जीता गोल्ड

Thu, 20 Dec 2018 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स ड्यूटी मीट में धर्मेंद्र ने हाई जंप में जीता गोल्ड
मंडी। कुल्लू जिले में आयोजित वन विभाग की 21वीं स्पोर्ट्स ड्यूटी मीट में वन विभाग के मंडी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 52 वर्षीय धर्मेंद्र गुलेरिया ने लगातार 16वीं बार हाईजंप में गोल्ड मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुलेरिया वन विभाग मंडी में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही लांगजंप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मंडी जिले की टीम डीएफओ हेडक्वार्टर मुंशी राम की अगुवाई में कुल्लू गई थी। इस प्रतियोगिता में मंडी जिले की फॉरेस्ट गार्ड सपना ने टेबल टेनिस सिंगल में गोल्ड जबकि डबल में सपना और डीएफओ रिसर्च सुंदरनगर एलसी वंदना ने गोल्ड मेडल जीता। वनरक्षक विशाल ने 5000मीटर और 800मीटर दौड़ में गोल्ड जबकि वनरक्षक दीपिका राणा ने कांस्य पदक हासिल किया। कैरमबोर्ड डबल में फॉरेस्ट गार्ड पवन और चंद्रशेखर ने गोल्ड मेडल जीता। ट्रिपल जंप में फॉरेस्ट गार्ड हुक्कम चंद ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। कबड्डी में मंडी जिले की टीम रनरअप रही और सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वन अरण्यपाल मंडी उपासना पटियाल और डीएफओ मंडी एसएस कश्यप ने सभी को जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed