{"_id":"5c0800e6bdec2241c263418c","slug":"71544028390-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजना नेगी को मिस फ्रैशर, याशना ठाकुर प्रथम रनर अप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजना नेगी को मिस फ्रैशर, याशना ठाकुर प्रथम रनर अप
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
रंजना नेगी मिस फ्रेशर, निधि शर्मा बनीं मिस पर्सनेलिटी
सुंदरनगर(मंडी)। मां हाटेश्वरी नर्सिंग कॉलेज में बुधवार को बीएससी नर्सिंग की छात्राओं की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर ड्रीम्स एजूकेशनल सोसायटी के चेयरमैन नरेश कुमार चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मां हाटेश्वरी नर्सिंग संस्थान के चेयरमैन प्रेम सिंह डोगरा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में नव आंगतुक छात्राओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही डीजे की धुनों पर छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। इस मौके पर छात्राओं में आयोजित प्रतियोगिता के बाद रंजना नेगी को मिस फ्रेशर, याशना ठाकुर को प्रथम रनर अप और निधि शर्मा को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नरेश चौहान ने सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थान के सचिव बंसी राणा और जागृति राणा भी उपस्थित रहे।