{"_id":"5b97fd9f867a557eac527b95","slug":"71536687519-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटिनम जुबली में सराजी नाटी चली तो पत्नी संग ठुमके लगाने पहुंचे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटिनम जुबली में सराजी नाटी चली तो पत्नी संग ठुमके लगाने पहुंचे सीएम
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत ओल्ड स्टूडेंट्स के लिए वल्लभ कॉलेज मंडी में आयोजित प्लेटिनम जुबली खट्ठी-मीठी पुरानी यादों के रंग बिखेर गई। स्टूडेंट लाइफ को याद करके सीएम कई दफा भावुक हुए। साथ ही पुराने दोस्तों के संग झूमे। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने से लेकर सीएम बनने के सफर को सीएम ने मंच से बखूबी बयान किया। कॉलेज के छात्र रहे सीएम जयराम ठाकुर ताजपोशी के बाद पहली दफा कॉलेज पहुंचे तो माहौल गरिमामयी हो गया। सराजी नाटी चली तो सीएम जयराम भी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर और दोस्तों के साथ मंच पर पहुंच गए और खूब झूमे। मामू टी स्टाल पर ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के नाटक मंचन से हर कोई रोमांचित हुआ। एसोसिएशन के ही मेंबर विनोद बहल की रचना दादू री लव स्टोरी से पंडाल ठहाकों से गूंज गया। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर पर रचित कविता जयराम जयराम सभी गाया, आसा रा सीएम मंडी आया प्रस्तुत की। वहीं, दोस्तों अश्वनी कुमार, संजय अहूजा ने कॉलेज के दिनों को याद किया। इससे पहले गणेश वंदना से कॉलेज की छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज के प्राचार्य ने मुख्यातिथि जयराम ठाकुर एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज की मांगों को सीएम के समक्ष रखा।
...
सांसद बोले क्लस्टर यूनिवर्सिटी को था सीएम का इंतजार
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि तीन वर्ष पहले पीएम मोदी ने छोटी काशी को क्लस्टर यूनिवर्सिटी की सौगात दे दी थी, लेकिन गत प्रदेश कांग्रेस सरकार औपचारिकताएं पूरी नहीं कर सकी। सीएम जयराम ठाकुर ने कमान संभालते ही सबसे पहले इस कार्य को गति दी और शायद क्लस्टर यूनिवर्सिटी को भी मंडी से सीएम बनने का इंतजार था।
...
मंडी का विकास पंडित सुखराम की देन
ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा, मंडी के विकास में उनके पिता पंडित सुखराम का सबसे अहम योगदान है। कहा कि स्थानीय विधायक होते हुए कांग्रेस सरकार में क्लस्टर यूनिवर्सिटी को लेकर आवाज उठाई थी, लेकिन पैसा मिलने के बाद भी काम नहीं हो सका। अब सीएम जयराम ठाकुर ने कमान संभालते ही इस कार्य को सबसे पहले किया।
विज्ञापन
..
उम्र थी कम तो जयराम हार गए थे सीआर का चुनाव
सीएम जयराम ठाकुर के दोस्त अश्वनी ने मंच पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि इवनिंग कॉलेज से जब द्वितीय वर्ष में डे कॉलेज में एडमिशन लिया तो सीआर के चुनाव में दोस्त जयराम को एक अन्य प्रत्याशी के मुकाबले बराबर वोट मिले। अब उम्र के अनुसार फैसला हुआ, जिससे जयराम हार गए। जीते हुए प्रत्याशी ने जब पार्टी दी तो दोस्तों की जिद पर जयराम ने मामू टी स्टाल से समोमा, मठड़ी और चाय मंगवा कर पार्टी करवा दी, जिससे कॉलेज में हमारे चर्चे हुए।
...
सलामत रहे दोस्ताना हमारा पर दोस्त संग सीएम भी हुए भावुक
सीएम के अन्य दोस्त संजय अहूजा ने सलामत रहे दोस्ताना हमारा गाना पेश किया। मंच पर इन भावुक पलों से हर कोई गदगद था। वहीं कॉलेज के प्रो दीपक गौतम ने जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेलेे हैं गजल पेश की। वहीं, प्रो अनुपमा शर्मा ने श्याम भजे भजन पेश किया। मंडयाली नृत्य, घूमर नृत्य पेश कर कॉलेज की छात्राओं ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। ओल्ड स्टूडेंट की महिला विंग ने अजीब दास्तां हैं ये, कहां शुरू कहां खत्म गाना पेश कर खूब तालियां बटोरीं।
000