फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस किराया देकर पहुंचाई अस्पताल

गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस किराया देकर पहुंचाई अस्पताल

Tue, 04 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस किराया देकर पहुंचाई अस्पताल
बलद्वाड़ा (मंडी)। जिले के बलद्वाड़ा सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला को एंबुलेंस न मिलने के कारण निजी वाहन करके बिलासपुर अस्पताल पहुंचना पड़ा। बताया जा रहा है कि यहां 108 एंबुलेंस 20 बीस दिनों से खराब चल रही है। वहीं, अस्पताल में एक अन्य एंबुलेंस किसी मरीज को लेने किसी अन्य जगह गई थी। इस कारण बलद्वाड़ा अस्पताल से महिला को रेफर करने पर उसे निजी वाहन में भारी भरकम किराया देकर बिलासपुर पहुंचना पड़ा। जहां एक ओर सरकार गर्भवती महिलाओं को तमाम सुविधाएं देने के दावे कर रही हैं, वहीं बलद्वाड़ा में यह दावे धरातल पर हवाई साबित हो रहे हैं। यहां पर एंबुलेंस तक की सुविधा गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनिल कुमार निवासी गांव अंदराहड़ा पंचायत चौक ने कहा कि सोमवार रात को एक बजे के करीब वह एंबुलेंस सुविधा न मिलने के चलते किराये के वाहन से गर्भवती बहन को लेकर बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने उनकी बहन को बिलासपुर रेफर किया, लेकिन उन्हें एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल पाई। घर से अस्पताल पहुंचने के लिए भी एंबुलेंस को फोन किया था, लेकिन नंबर नहीं लगा। रात को किराये का वाहन करना पड़ा। उन्होंने एंबुलेंस सेवा को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है। उधर, बीएमओ डॉ. पन्ना लाल वर्मा ने कहा कि 108 एंबुलेंस 20 दिन से खराब पड़ी है। वहीं, सरकारी एंबुलेंस किसी अन्य मरीज को लेने गई थी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed