{"_id":"5b82de1842c7924667531357","slug":"71535303192-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार गोपाल सिंह को लाइफ सेविंग अवार्ड की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार गोपाल सिंह को लाइफ सेविंग अवार्ड की मांग
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र में 13 अगस्त को आई बाढ़ में अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले ट्रैफिक हवलदार गोपाल सिंह को लाइफ सेविंग अवार्ड दिलाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने मांग उठाई है। धनोटू रानी बाई बीट नंबर दो पर कार्यरत ट्रैफिक हवलदार ने अपनी ड्यूटी को निभाते हुए डडोर टू नागचला फोरलेन पर जिम्मा संभाला और सुकेती खड्ड की बाढ़ में फंसे दादा-पोते को सुरक्षित बाहर निकाला। कार्य जोखिम भरा था लेकिन उनके बुलंद हौसलों की बदौलत दादा और पोते की जान बचाई। नेरचौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोबिंद ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, छोटू राम ठाकुर, कुलदीप सकलानी, शंकर वालिया, महासचिव तेजपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, रणजीत परमार, अभिनंदन शर्मा, रोमिंन शर्मा, लहर ठाकुर, शक्ति सिंह, एस कुमार, नित्यानंद, संजीव ठाकुर, पप्पी वालिया, वीरेंद्र लखनपाल, महेंद्र गुप्ता, सुभाष, अशोक राणा, सुरेश कुमार, जसविंदर पाल सिंह, सुभाष सोनी, पप्पू खान, त्रिभुवन, मनचंदा, सुभाष सिंह, कृष्ण ठाकुर ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि गोपाल सिंह को उनके बुलंद हौसलों के चलते राष्ट्रपति से लाइफ सेविंग अवार्ड दिलाया जाए। उधर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा है कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
0000
विज्ञापन
0000