फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर के हराबाग में गोदाम राख

सुंदरनगर के हराबाग में गोदाम राख

Fri, 20 Apr 2018 10:30 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के हराबाग में गोदाम राख
- फोटो : self
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के हराबाग में वीरवार रात एक गोदाम में आग लग गई। घटना में करीब 20 लाख का सामान जल कर राख हो गया। आग की यह घटना अंधड़ के कारण हुए शॉट सर्किट

के चलते हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम करीब 9 बजे अंधड़ के बीच हराबाग में डीआर इंटरप्राइजिज के होल्सेल के गोदाम में आग लग गई। जब स्थानीय लोगों ने गोदाम से आग की लपटें निकली देखीं तो तुरंत बीएसएल परियोजना के दवानल विभाग को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर भी आग को काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वे उसमें कामयाब नहीं हो सके। जब तक बीएसएल परियोजना की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक गोदाम में रखा सारा स्टॉक जल कर राख हो गया था। डीआर इंटरप्राइजिज के मालिक देश राज ने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि स्टोर में होलसेल के लिए रखा हुआ नमकीन, कई क्विंटल चाय पत्ती और आइसक्रीम के 20 फ्रिज शामिल थे। उन्होंने बताया कि अंधड़ आने के दौरान गोदाम में शॉट सर्किट हुआ जिसके कारण लगी आग कुछ ही देर में पूरी तरह से फैल गई और सारा सामान जल कर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर सलापड़ पुलिस चौकी का दल भी मौका पर पहुंचा तथा उन्होंने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में अग्निकांड का कारण शॉट सर्किट होना ही पाया गया है। फिर भी पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया हलका पटवारी से आग की घटना में हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने प्रभावित कारोबारी को हर संभव मदद के बारे में आश्वस्त किया है। इधर, आग की इस घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री रुप सिंह ठाकुर ने मौके का दौरा किया और प्रभावित कारोबारी को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित हो उचित मुआवजा प्रदान करने का भी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed