फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर लघु शिवरात्रि मेला राज्यस्तरीय घोषित

जोगिंद्रनगर लघु शिवरात्रि मेला राज्यस्तरीय घोषित

Thu, 05 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर लघु शिवरात्रि मेला राज्यस्तरीय घोषित
- फोटो : अमर उजाला
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु शिवरात्रि देव मेले के समापन पर संासद रामस्वरूप ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार जोगिंद्रनगर मेला को राज्यस्तरीय दर्जा दिया गया है। साथ ही उन्होंने मेला मैदान में चार बड़ी सोलर लाइटें देने की घोषणा की। वीरवार को लघु शिवरात्रि पांच दिवसीय देव मेला देव मिलन की मीठी यादें संजोए संपन्न हुआ। समापन पर अंतिम जलेब निकाली गई। चौहार घाटी के आराध्य देव हुरंग नारायण, पशाकोट देव सहित क्षेत्र के समस्त देवी-देवताओं ने इसमें शिरकत की और जोगिंद्रनगर में देवमयी माहौल में जन आशीर्वाद देते हुए अपने मूल स्थानों और मंदिरों में लौटे। अंतिम जलेब रामलीला ग्राउंड से निकली और बाजार की परिक्रमा करते हुए मेला मैदान तक पहुंची। सांसद ने कहा कि देव भूमि हिमाचल के अलग-अलग भागों में आयोजित किए जाने वाले मेलों एवं त्योहारों में पहाड़ी संस्कृति एवं परंपराओं के साक्षात दर्शन होते हैं। मेले के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों समेत स्थानीय लोगों को बधाई दी। इससे पहले सांसद ने जोगिंद्रनगर डाकघर में एटीएम, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर विश्राम गृह का शुभारंभ किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुए। मेला समिति अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) जोगिंद्रनगर अमित मेहरा, भाजपा जिला महामंत्री पंकज जम्वाल, नगर परिषद जोगिंद्रनगर की उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, विधायक प्रकाश राणा, तहसीलदार जोगिंद्रनगर शालिनी शर्मा, बीडीओ चौंतड़ा वसुधा सूद, जोगेंद्र पांडे, विभागों के विभागाध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed