{"_id":"5a6dd7154f1c1b90268b6e8b","slug":"71517147925-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमर राजस्थानी लोकनृत्य पेश कर छात्राओं ने मोहा सबका मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमर राजस्थानी लोकनृत्य पेश कर छात्राओं ने मोहा सबका मन
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। नामधारी एजूकेशन सोसायटी के तहत चलने वाले नामधारी बीएड कॉलेज और दिल्ली पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि तहसीलदार उमेश शर्मा और नायब तहसीलदार प्रेम सिंह समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने नाटी, एकलगीत, एकांकी, समूहगान, लोकनृत्य और फिल्मी गीतों पर डांस किया। राजस्थानी लोक नृत्य घूमर पेश कर छात्राओं ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर शिरकत करने का आह्वान किया। समारोह में मुख्यातिथि ने नामधारी बीएड कॉलेज और दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। जिसमें बीएड कॉलेज से विवेक कुमार, सुरेंद्र कुमार, नर्मता, चेतन, दीपिका, साक्षी शर्मा, उर्वशी शर्मा, काजल, ललिता कुमारी, यामिनी ठाकुर, काजल, प्रीति धीमान, ज्योति, मनीषा कुमारी, पूजा, शिवानी व रीना, जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल से अभिनव प्रताप, चिराग उप्पल, श्रेयान गुप्ता, माधव, कर्तिक चंदेल, उत्कर्ष चौहान, यशस्वी ठाकुर, कनिका, चिराग शर्मा, आर्यष, उत्कर्ष, पूर्वांश, आदर्श, परिधि, शिवांश चौहान, अंश कंबोज, रुद्रांश ठाकुर, प्रतीक राणा, अक्षित कुमार, आकाश कंबोज, श्रेया, कृष्णा, अपेक्षा शर्मा, क्षतिज शर्मा, चारु शर्मा, मुकतक खुल्लर, निकुंश राणा, अर्नव कौशल, दृष्टि महाजन, अनिश धीमान, एंजल ठाकुर, राहुल ठाकुर, उत्कर्ष ठाकुर, पारस मालिया, नियति ठाकुर, दामनी सैनी, अरुण सैनी, रितविका पटयाल, अंगरीश राजपूत, आदित्य, जलाल, आरोही सेन, प्रीषा गुप्ता, अभिनव जंवाल, संध्या जंवाल, स्वरित, कृतज्ञा, तनीश, तानवी, अर्णव द्रोच, रेहान कटोच, समीक्षा, अनन्या, विहान कौशल, गिरिश, शिवान व अनिकेत शामिल थे। समारोह में खंड स्त्रोत समन्वयक शशि शर्मा, पैराडाइज स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, बीएड कालेज की प्राचार्य डा. कनिका हांडा और दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मनप्रीत कौर व अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन