फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम

हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम

Thu, 11 Jan 2018 10:02 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
चौंतड़ा (मंडी)। मंडी-पठानकोट एनएच पर डिस्पेंसरी चौक पर हुए हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई। बुधवार देर रात उसने पालमपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसका वीरवार को अंतिम संस्कार कर दिया। यह हादसा बुधवार को डिस्पेंसरी चौक पर हुआ था, जिसमें महिंद्रा जीप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

घटना में बाइक सवार रोहित कुमार निवासी खलेई बुरी तरह से घायल हो गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा रेफर कर दिया गया था, परंतु उसकी गंभीर व बिगड़ी हालत को देखकर उसके संबंधियों ने उसे पालमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। यहां पर चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बाद भी घायल को नहीं बचाया जा सका। उसने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी घट्टा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद परिजनों ने घायल युवक को पालमपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घटना के हर पहलू की गहनता जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed