फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सलापड़, सुंदरनगर और नेरचौक में पलकों पर बिठाए सीएम

सलापड़, सुंदरनगर और नेरचौक में पलकों पर बिठाए सीएम

Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सलापड़, सुंदरनगर और नेरचौक में पलकों पर बिठाए सीएम
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। प्रदेश में नई सरकार का गठन होने के बाद नए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास को गति देने के लिए राज्य के दौरे शुरू कर दिए हैं। सिराज विधानसभा क्षेत्र से पांच बार जीत हासिल करने वाले जयराम ठाकुर सीएम बनने के बाद बुधवार को पहली बार अपने गृह जिला मंडी पधारे। यहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हजारों की संख्या में लोग सीएम के दीदार को उमड़ पड़े। छोटी काशी को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। मंडी तक पहुंचते-पहुंचते सीएम का कई स्थानों पर जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर तोरणद्वार लगाए। नए सीएम और मंत्रियों के पहली बार यहां पधारने पर सभी विभागों ने भी स्वागत के लिए हर पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। ओपन जीप में रोड शो के दौरान लोगों ने उन पर फूलों की बरसात कर दी। बुधवार सुबह बिलासपुर से मंडी के लिए निकले मुख्यमंत्री का मंडी के प्रवेश द्वारा सलापड़ से लेकर मंडी तक जनता और कार्यकर्ताओं ने सड़कों के किनारे खड़े होकर जोरदार स्वागत किया। उधर, सुंदरनगर में पहुंचने पर सर्वदेवता कमेटी ने सीएम का स्वागत देव चादर भेंट कर किया। इस दौरान 186 देवी देवताओं के कारदार उनके स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान देव वाद्य यंत्रों से देव धुनों से माहौल को धार्मिक बन गया। बल्ह में पहुंचने पर सीएम के स्वागत में डडौर से लेकर नेरचौक और नेरचौक से लेकर मंडी तक करीब 55 तोरणद्वार लगाए गए थे। जगह-जगह सीएम को रोककर लोगों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


सलापड़ पुल पर कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूल मालाएं
डैहर (मंडी)। जिले के प्रवेश द्वार सलापड़ पुल पर बुधवार को पहली बार गृह जिले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पधारने पर हजारों की संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही कतार में खड़े हो गए थे। करीब दो घंटों के बाद सीएम सलापड़ पुल पर जिला मंडी के दोनों मंत्रियों समेत पधारे। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सीएम का स्वागत करने के लिए काफी संख्या में स्थानीय जनता भी मौजूद रही। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों को कड़ी मशक्कत करने पड़ी। इस दौरान आईपीएच मंत्री और धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, करसोग के विधायक हीरा लाल, सुंदरनगर के विधायक रोकश जम्वाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी उनके साथ थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के स्वागत को सुंदरनगर में उमड़े हजारों लोग
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ से निकलते ही मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सुंदरनगर हाईवे पर कांगू, भवाणा, जड़ोल, हराबाग, चमुखा, पुंघ, सलाह से रेस्ट हाउस चौक तक हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़कों पर हार और फूल लिए खड़े रहे। सलापड़ से पुंघ तक मुख्यमंत्री जहां कार में आए तो उसके आगे वह पुलिस की ओर से सजाई गई खुली जीप में सवार हुए। मुख्यमंत्री ने अपनी जीप रोक कर हर जगह रुक लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। रेस्ट हाउस चौक पर देव धुनों के साथ सुकेत सर्व देवता कारदार संघ ने देव चुनरी भेंट कर जय राम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। तीन बजे मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में प्रवेश किया। जहां पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई अपने नेता को हार और पुष्प गुच्छ भेंट करने के लिए मशक्कत करते दिखा। रेस्ट हाउस में मंडल भाजपा सुंदरनगर की ओर से मंडयाली धाम का आयोजन भी किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री सहित काफिले में शामिल हजारों लोगों ने धाम का आनंद लिया। 3:35 बजे मुख्यमंत्री रेस्ट हाउस से बाहर निकले तो फिर उन्हें हार पहनाने का सिलसिला शुरू हुआ। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को इस दौरान कड़ी मेहनत कर जीप में बिठाना पड़ा। सिनेमा चौक, भोजपुर हाईवे पर दर्जनों स्थानों पर लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खड़े हुए थे। जहां रुक-रुक कर सबका अभिवादन स्वीकार किया गया। 4 बजे मुख्यमंत्री ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पार कर नाचन में प्रवेश किया। यहां सबसे पहले धनोटू में सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद चौक में, तरोट में जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिलाध्यक्ष आफताब मोहम्मद और बिशन दास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और उनके मुख्यमंत्री बनने पर लोगों को लड्डू बांटे। कनैड के बाद उपमंडल के आखिरी गांव भौर में भी लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला भाजपा सुंदरनगर के अध्यक्ष एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि ऐसा स्वागत आज तक मंडी जिला में किसी का नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्ह में पलकों पर बिठाए जयराम
नेरचौक (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नेरचौक बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। यहां की जनता ने उन्हें पलकों पर बिठा लिया। नेरचौक व्यापार मंडल, बल्ह वैली टैक्सी यूनियन, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा, कृषि विज्ञान खंड, उद्यान विभाग हिमाचल प्रदेश राज्य सर्वेक्षक संघ, जन स्वास्थ्य विभाग, संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ, द बल्ह वैली ट्रक ऑपरेटर यूनियन, ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरणद्वार लगाकर उनका स्वागत किया। भंगरोटू लूणापानी, नागचला, बगला, चक्कर, गुटकर में सीएम रोड शो करते आए जहां लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। डडौर से लेकर नेरचौक और नेरचौक से लेकर मंडी तक करीब 55 तोरणद्वार लगाए गए थे। जगह-जगह सीएम को रोककर लोगों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed