फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   70320 students to be vaccinated in Mandi corona vaccination

पांच से 12 साल तक के 70,320 बच्चों को लेगेगी वैक्सीन

Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
70320 students to be vaccinated in Mandi  corona vaccination
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी/गोहर। जिले में 5 से 12 साल तक के 70,320 बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है।
बच्चों की निर्धारित संख्या मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। जैसे ही इस बारे में केंद्र से निर्देश आते हैं, सुनियोजित तरीके से जिले के बच्चों को वैक्सीन लगाना शुरू किया जाएगा।
उधर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि 5 से 12 साल के बच्चों को टीका लगवाने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।
वैक्सीन का कितना स्टाक
कोवैक्सीन 13 हजार
कोविशील्ड 10 हजार
कार्बेवैक्स 08 हजार
केंद्र के यह हैं निर्देश
अभी 5 से 6 साल के बच्चों को सिर्फ कार्बेवैक्स लगाई जाएगी। वहीं, 6-12 साल की उम्र के बच्चों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और कार्बेवैक्स लगाई जा सकेगी। इसके अलावा 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को जायडस कैडिला की वैक्सीन जायकोव डी के दो डोज दी जाएंगे। अभी 12-14 उम्र के बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन की डोज दी जा रही है।
विज्ञापन

गोहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
वैक्सीन को लेकर यह सोचते हैं विद्यार्थी
नौवीं के लोकेश चौहान ने वैक्सीन लगाने के बाद कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन भी जरूर लगाएंगी। इससे कोविड से सुरक्षा मिलेगी। सातवीं कक्षा के छात्र मुकुल का कहना है कि सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है। यह सरकार का सराहनीय कदम है। इसका फायदा उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं की दामिनी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सरकार की तरफ से उन्हें एक सुरक्षा कवच मिला है। बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। मम्मी-डैडी भी जागरूक हों।
नौवीं की नवीन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। सबको वैक्सीन लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed