फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   70 students showed talent in painting and essay writing

Mandi News: चित्रकला, निबंध लेखन में 70 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 19 Jan 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
70 students showed talent in painting and essay writing
भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी द्वारा बाल स्कूल मंडी में आयोजित पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में मौ
मंडी। भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर की ओर से रविवार को राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला मंडी में राष्ट्र स्तरीय चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के करीब 10 स्कूलों से 70 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसजेवीएनएल के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक हरीश कुमार शर्मा ने किया। हरीश कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश अपनी विरासत और अपने मूल्यों को संभालने में होनी चाहिए, तभी देश और हमारा विकास सही दिशा में होगा।
विज्ञापन

मंडी चैप्टर के सह संयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय स्थानीय त्योहार, रीति रिवाज, परंपराओं को अपने विचारों को निबंध के माध्यम से दर्शाया जाना है। चित्र में दर्शाए गए विषय पर 200 शब्दों का निबंध लिखना रहा। बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी कला, सांस्कृतिक विरासत, रीति- रिवाजों, त्योहार और परंपराओं के बारे में जानकारी हासिल होती है।
विज्ञापन

बताया कि चित्रकला और निबंध लेखन के पर्चों को मूल्यांकन के लिए दिल्ली मुख्यालय भेजा जाएगा। इनमें 100 क्षेत्रीय विजेता और 10 राष्ट्रीय विजेता घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर के सदस्य महेश पुरी, डॉ. हरीश बहल, राजीव कुमार, अजय सहगल, महिला सदस्य नीरज शर्मा, इंदू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed