फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   70 artists auditioned on the first day

मंडी में पहले दिन 70 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

Tue, 15 Feb 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
70 artists auditioned on the first day
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन देने आए कलाकार। सं? - फोटो : Mandi
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मंडी की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए मंडी सदर और कोटली के 70 कलाकारों का ऑडिशन लिया गया। यह चयन प्रक्रिया 21 फरवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हॉल में रोजाना सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऑडिशन के पहले दिन मंडी सदर और कोटली उपमंडल के कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला के कलाकारों के ऑडिशन 18 फरवरी तक लिए जाएंगे। 19, 20 और 21 फरवरी को दूसरे जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे।
विज्ञापन

ऑडिशन प्रक्रिया से गुजरते हुए निर्णायक मंडल द्वारा कलाकारों को सुर-ताल और लय के आधार पर चयनीय किया जाएगा। ऑडिशन में पहुंची लता देवी ने एक राधा एक मीना दोनों ने श्याम को चाहा गीत गाकर सभी से प्रशंसा बटोरी। उर्मिला ने जब दीप जले आना, शाम ढले आना गीत गाया। परीक्षित माथुर ने आज इब्बादत रूवरू हो गई, और अजी हम से बच कर कहां जाइएगा गीतों की प्रस्तुति से चकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप द्वारा माउथ ऑर्गन पर है अपना दिल तो आवारा, छू कर मेरे मन को किया तुने क्या इशारा, जबकि आदित्य, गंगा सिंह, राजकुमार, विशाल, दलीप सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में शिमला से किशोर शर्मा, चंबा से सेवानिवृत्त डीपीआरओ उत्तम चंद, मंडी से डॉ. राकेश कुमार, संगीत प्रवक्ता अनुपमा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed