फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   63 people suffer with diaria

डायरिया की चपेट में आए 60 से अधिक लोग

Mon, 06 Feb 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/ गोहर (मंडी) ।
ब्यूरो/ गोहर (मंडी) । Updated Mon, 06 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
63 people suffer with diaria
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : अमर उजाला

स्यांज पंचायत के तीन गांवों में डायरिया फैलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में जाकर 60 से अधिक लोगों को उपचार दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में फैले डायरिया की बीमारी पर नियंत्रण का दावा किया है।

विज्ञापन


स्यांज पंचायत ने डायरिया फैलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद महकमे की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर डायरिया पीड़ित मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल अस्पताल गोहर में करीब एक दर्जन मरीजों का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने करीब 5 दर्जन मरीजों के घर में उपचार किया है। स्यांज पंचायत में डायरिया फैलने से लोगों में हड़कंप है। पेयजल योजनाओं का पानी दूषित होना बीमारी फैलने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। गंदा पानी गांवों में कहां से आया इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और आईपीएच विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमओ बगस्याड़ डॉ. केआर शर्मा ने डायरिया फैलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों गांवों में विभाग ने मेडिकल टीमें भेज दी हैं और मरीजों का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि विभाग स्यांज पंचायत में डायरिया से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर रहा है और स्थिति नियंत्रण में हैं।


स्यांज पंचायत प्रधान भामा देवी ने बताया कि डायरिया की स्थिति नियंत्रण में है। आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है।

सिविल अस्पताल गोहर के डॉ. ललित गौतम ने बताया कि फनिपरा, पिहणी और तरौण गांव जाकर 63 केस डायरिया के मिले हैं। उन्होंने बताया कि आधा दर्जन केस अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्यांज पंचायत के तीन गांवों में डायरिया फैला है और मरीजों को दवाइयां दी गई हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed