{"_id":"62111e4c8e9a903be1647eee","slug":"62-thousand-stolen-from-the-shop-of-a-cloth-merchant-in-kanaid-sundernagar-mandi-news-sml400133465","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनैड में कपड़ा व्यापारी की दुकान से 62 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनैड में कपड़ा व्यापारी की दुकान से 62 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कनैड क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान से 62 हजार की राशि चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रभावित व्यापारी ने सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पुलिस शातिर की तलाश में जुट गई है। कनैड़ बाजार के व्यापारी रमेश कुमार ने कहा कि उसने घर के कार्य के लिए बैंक से 62 हजार की राशि निकाली। उसे दुकान में रखा था। वह दुकान से बाहर किसी काम से गया तो इसी दौरान शातिर ने राशि चुरा ली।
वापस आया तो राशि गायब पाई। सीसीटीवी खंगाला तो उसमें एक शख्स राशि चुराते पाया गया। रमेश कुमार ने पुलिस से जल्द चोर का सुराग लगाने की गुहार लगाई है। इधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद