{"_id":"5cdc35f9bdec2206ff5a61d6","slug":"61557935609-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में 7643 दिव्यांग मतदाता, प्रशासन रखेगा सुविधाओं का खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में 7643 दिव्यांग मतदाता, प्रशासन रखेगा सुविधाओं का खास ख्याल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान केंद्र तक पालकी में लाए जाएंगे दिव्यांग वोटर
दिव्यांग मतदाताओं की हर सुविधा का रखा जाएगा ख्याल
मंडी। जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को मतदाताओं के अनुकूल बनाने में जुटा है। जिले में 7643 दिव्यांग मतदाता हैं। उनके लिए सुलभ चुनाव बनाने के लिए पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। प्रशासन चुनाव में दिव्यांगजनों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाएं मुहैया करवाने पर जोर दे रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने दिव्यांगजनों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए चुनाव कराने की पक्की तैयारी की है। दिव्यांग मतदाता मतदान में भाग लेकर सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शैयाग्रस्त दिव्यांगों को मतदान केंद्रों तक लाने और ले जाने के लिए वाहनों और सड़क से मतदान केंद्र तक व्हील चेयर और पालकी का विशेष प्रबंध किया गया है। चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगों के लिए सहायकों की भी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि हर मतदान केंद्र पर सहायता के लिए स्वयं सेवकों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र में रैंप, दिव्यांग सुलभ शौचालय और पेयजल की उचित प्रकाश व्यवस्था होगी।
दो बूथों पर दिव्यांग कर्मी करवाएंगे मतदान
जिला में दो दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं। यहां सभी मतदान कर्मी दिव्यांग होंगे। ये बूथ उपमंडल सुंदरनगर में बनेड़ 11-ए और उपमंडल बल्ह में वृृद्ध आश्रम भंगरोटू 60-ए हैं।
सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी
ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जिला में कुछ पोलिंग बूथ पर सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ भी दिव्यांगों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा मतदान केंद्र पर दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ईवीएम पर ब्रेल लिपि मुद्रित साइनेज की व्यवस्था होगी। जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर डमी बैलेट शीट उपलब्ध होगी, जिसकी मदद से वे किस उम्मीदवार को अपना वोट देना चाहते हैं, डमी बैलेट शीट से जान सकेंगे। वे ईवीएम का बटन दबाते ही वीप की आवाज से वोट डालने का पता लगा लेंगे। इसके अतिरिक्त श्रवण बाधितों को ईवीएम का बटन दबाते ही लाइट सांकेतिक से वोट डालने का पता लग जाएगा। उनके लिए मतदान केंद्रों पर विजुअल संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी का अनुरोध
दिव्यांगों को मतदान को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि दिव्यांगजनों के घरों में जाकर आग्रह पत्र और दिव्यांग बच्चों की ओर से तैयार उपहार देकर उनसे लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी का अनुरोध किया जा रहा है। उनसे निवेदन किया जा रहा है कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने अवश्य आएं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मोबाइल एप्लीकेशन बनाई गई है, जिस पर वे किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अनुरोध कर सकते हैं। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों की सहायता के लिए दो-दो सहायक मौजूद रहेंगे।