फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सेरी मंच चानणी के पास किया जाएगा देव खेल का आयोजन

सेरी मंच चानणी के पास किया जाएगा देव खेल का आयोजन

Sat, 16 Feb 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सेरी मंच चानणी के पास किया जाएगा देव खेल का आयोजन
पधर (मंडी)। चौहारघाटी के देवताओं की देव खेल परंपरा को शिवरात्रि मेला के दौरान करवाया जाए। यह मुद्दा सर्व देवता सेवा समिति चौहारघाटी की बैठक में उठा। इसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि देव खेल का आयोजन सेरी मंच चानणी के पास किया जाए। कारदारों के मुताबिक यह देव खेल दो घंटे तक चले और चौहारघाटी के देवता अपने गूरों के माध्यम से देव खेल की परंपरा का आगाज करेंगे। कारदारों ने बताया कि रियासतकाल में इस परंपरा का निर्वहन किया जाता था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देव खेल का समापन भी माधोराय के दरबार में परंपरा के अनुसार ही होना चाहिए। कारदारों ने कहा कि चौहारघाटी के देवता आज भी अपनी परंपरा को कायम रखे हुए हैं। देवताओं के रथों की शैली रियासतकाल से लेकर आज तक परंपरागत बनी हुई है। घाटी के देवता आज भी कई दिन कई किलो मीटर पैदल चलकर शिवरात्रि पर्व में भाग लेते हैं। यह बैठक आईपीएच रेस्ट हाउस पधर में जिला प्रधान शिवपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चौहारघाटी क्षेत्र से सभी देवताओं के कारदारों ने भाग लिया। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों के सुझावों और मांगों पर जिला प्रधान शिवपाल शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे को उपायुक्त मंडी के ध्यानार्थ लाया गया है। जिला प्रशासन ने परंपरा का निर्वहन करने को मंजूूरी प्रदान कर दी है। महापर्व से पहले वह इस मुद्दे पर एक बार फिर से उपायुक्त मंडी से बात करेंगे। बैठक में चौहारघाटी सर्व देवता कमेटी केे लगभग तीन दर्जन कारदारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed