फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कमल कप वॉलीबाल स्पर्धा 17 को

कमल कप वॉलीबाल स्पर्धा 17 को

Thu, 14 Feb 2019 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
कमल कप वॉलीबाल स्पर्धा 17 को
पधर (मंडी)। भाजयुमो जिलेभर में खेल प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं से जुड़ेगा। मंडल स्तर पर जिला में कमल कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस कड़ी के तहत द्रंग मंडल भाजयुमो 17 फरवरी को एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के खेल मैदान में करेगी। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत कुन्नू के नलवाड़ मेला हरडगलू के खेल मैदान में 18 फरवरी से होगा। इसमें युवा मोर्चा पदाधिकारी समेत द्रंग मंडल का शीर्ष नेतृत्व प्रतियोगिता में भागीदारी करेगा। यह जानकारी भाजयुमो महामंत्री सुरेश कटारिया ने दी। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से समय से पधर स्कूल के खेल मैदान में पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा जो टीम मंडल स्तर पर विजेता होगी उस टीम को जिला स्तर पर नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। कमल कप खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रांत सचिव भाजयुमो ज्योति कपूर करेंगे। कटारिया ने कहा कि भाजयुमो न केवल राजनीतिक योग में भागीदारी करता है बल्कि समाज में उन युवाओं से जुड़ने का काम कर रहा है जो किसी अंग से जुड़े हों। इस अवसर पर उनके साथ युवा मोर्चा सचिव पूर्ण चंद, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हरीश ठाकुर, महेश्वर, सोमदत्त सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed