फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   फोरलेन निर्माता कंपनी कार्यालय पर प्रदर्शन

फोरलेन निर्माता कंपनी कार्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 20 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन निर्माता कंपनी कार्यालय पर प्रदर्शन
नेरचौक (मंडी)। फोरलेन के निर्माण में जुटी कंपनी एमसी के कार्यालय के बाहर भवन एवं सड़क निर्माण यूनियन ने गेट मीटिंग की। जिला सीटू उपाध्यक्ष परसराम एवं सचिव राजेश शर्मा की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन भी किया गया। आरोप लगाया है कि कंपनी श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है। समय पर वेतन नहीं दिया जाता और न ही कोई पहचानपत्र दिया गया है। श्रम कल्याण बोर्ड से मजदूरों का पंजीकरण नहीं करवाया गया है। बाद में परियोजना प्रबंधक से वार्ता हुई। इसमें प्रबंधक ने यूनियन को आश्वासन दिया है कि 22 अगस्त से पहले मजदूरों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी अपने आश्वासन पर खरी नहीं उतरती है तो यूनियन के मजदूर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर कंपनी में कार्यरत लेख राम, शेर सिंह, विनोद कुमार, तिलकराज, हरपाल सिंह, नरेंद्र कुमार और अन्य दर्जनों मजदूर मौजूद रहे। उधर, कंपनी के प्रबंधक राजेश शेखर का कहना है कि कंपनी ने यूनियन को आश्वस्त करवाया है कि वह 30 अगस्त तक सब कांट्रैक्टर्स को पैसा दे दिया जाएगा। कहा कि श्रम कानूनों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed