फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चार बेटियों को छोड़ कर महिला घर से फरार, ससुरालियों पर प्रताडना का आरोप

चार बेटियों को छोड़ कर महिला घर से फरार, ससुरालियों पर प्रताडना का आरोप

Wed, 20 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
चार बेटियों को छोड़ कर महिला घर से फरार, ससुरालियों पर प्रताडना का आरोप
रिवालसर (मंडी)। बल्ह उपमंडल के रिवालसर क्षेत्र में चार बेटियों को छोड़ घर से गायब महिला वापस आने को तैयार नहीं है। आरोप है कि महिला का पति और सास-ससुर उसपर बेटा पैदा करने का दबाव बनाते थे। जिससे तंग आकर वह दो बार घर से गायब हो गई। उधर, पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को तो ढूंढ निकाला लेकिन, वह घर लौटने को तैयार नहीं है। महिला ने मनाली में एक स्वयंसेवी संस्था के पास शरण ली है। बताया जा रहा है कि बचपन में इस महिला का पालन-पोषण भी इसी संस्था ने किया है। मनाली में स्वयंसेवी संस्था राधा की अध्यक्ष सुदर्शना ठाकुर ने कहा कि इस महिला का बचपन में संस्था ने ही पालन पोषण किया है। रिवालसर क्षेत्र में इसकी शादी की गई थी। लेकिन, इसके परिवार बाले बेटियों के बाद लड़के की चाह में इसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इसलिए यह यहां रह रही है और लौटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

उधर, महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई है। शिकायतकर्ता का कहना है उसकी चार बेटियां है। सबसे छोटी बेटी महज ढाई वर्ष की है। इस बाबत पुलिस में भी शिकायत की है। पति का कहना है कि एक बार पहले भी वह घर से चली गई थी। लेकिन, लौट आई थी। अब 12 जून को फिर घर से कहीं चली गई। उन्होंने शक जाहिर किया है कि कोई व्यक्ति उसे झांसे में ले रहा है। उधर, रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि महिला का पता लगा लिया गया है। महिला ने मनाली स्थित महिलाओं के लिए काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था राधा में शरण ली है। मामले की पूरी तफ्तीश की जा रही है। अभी तक महिला के बयान कलमबद्ध नहीं हुए हैं। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed