{"_id":"5af31c714f1c1b86098b9344","slug":"61525881969-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के लगने और छूटने के समय पुलिस की गश्त होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के लगने और छूटने के समय पुलिस की गश्त होगी तेज
Updated Wed, 09 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के लगने और बंद होने के समय पुलिस गश्त होगी तेज
शाम को संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की रहेगी कड़ी निगरानी
नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
लंबित मामले भी जल्द निपटाने के फरमान
जांच में वैज्ञानिक तरीकों का हो बेहतर इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
जिले में अब स्कूलों के इर्द गिर्द स्कूल लगने और छूटने के समय पुलिस की गश्त रहेगी। वहीं शाम को शराब पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ भी तेज होगी। मंडी पुलिस की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने ये निर्देश दिए। मंगलवार को यह बैठक पुलिस लाइन मंडी के कामाक्षा हॉल में संपन्न हुई। बैठक में एएसपी भूपेंद्र कंवर, डीएसपी हितेश लखनपाल, चंद्रपाल, संजय शर्मा के अलावा सभी थाना प्रबंधक अधिकारी, मुख्य लिपिक और लेखाकार मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस चौकियों के प्रभारी, प्रभारी यातायात राष्ट्रीय उच्च मार्ग और प्रभारी यातायात शाखा मंडी सहित मंडी पुलिस के लगभग 80 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया। मीटिंग में जिले के सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक मंडी ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ विक्रेताओं और मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए ताकि, युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके। जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर और समय पर करें। आपराधिक मामलों में अन्वेषण के दौरान वैज्ञानिक तरीकों का भी ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की हिदायत दी गई ताकि घटनास्थल से ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें, जिससे अपराधियों को पकड़ने और सजा दिलाने में सहायता मिल सके।