{"_id":"5aa5620a4f1c1bbf758b4ce4","slug":"61520787978-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले के 1000 मेधावियों को लैपटॉप का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले के 1000 मेधावियों को लैपटॉप का इंतजार
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के जिले के 1000 मेधावियों को लैपटॉप नहीं मिल सके हैं। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में कई माह से लैपटॉप की खेप पड़ी हुई है। लेकिन, सरकार से आवंटन की अनुमति नहीं मिलने के कारण इन लैपटॉप को बांटा नहीं जा रहा है। जानकारी के अनुसार इन लैपटॉप में मुख्यमंत्री के फोटो को बदला जाना है। जिसके चलते आवंटन में देरी हो रही है। हालांकि, विभाग का दावा है कि जल्द ही मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
जिले के मेधावियों सेस राम, अनिकेत, हरीश चंद्र, इंद्र सिंह, खेरमा ठाकुर, भूपेंद्र कुमार, भुवनेश्वर शर्मा, कृष्णा ठाकुर, गोपाल शर्मा, शुभम ठाकुर, ईशा ठाकुर, शानु ठाकुर, खुबकला, नेहा, चंद्रेश, पुष्पा ठाकुर, मधु, ज्योति, संजना, घनश्याम ठाकुर, गायत्री देवी, अंजू, श्रवण कुमार, भगत सिंह, देवी सिंह, रेखा भारद्वाज ने कहा कि वह कई बार उपनिदेशक कार्यालय मंडी के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन, हर बार यही जवाब मिलता है कि जल्द ही लैपटॉप मिल जाएंगे और कुछ दिन के बाद आने की हिदायत दी जाती है। लेकिन, अगली दफा जाने के बाद फिर यही बात रिपीट की जाती है। फोन पर पता करने पर कार्यालय में आने की बात कर्मचारी और अधिकारी करते हैं। छात्रों का कहना है कि उन्हें अपने कॉलेज से अवकाश लेकर किराया खर्च कर मंडी आना पड़ रहा है। विभाग लैपटॉप देने के लिए तय तिथि नहीं बता रहा है। जिसके चलते यह दिक्कत पेश आ रही है। उन्होंने विभाग से जल्द ही लैपटॉप आवंटन करने की मांग उठाई है। साथ ही छात्रों ने आवंटन की सूचना भी देने की मांग उठाई है।
जल्द आवंटित किए जाएंगे लैपटॉप : उपनिदेशक
उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा ने कहा कि जल्द ही मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। जिले में 1000 के लगभग मेधावियों को लैपटॉप आवंटित किए जाएंगे।