{"_id":"5a8adcc04f1c1bdd0b8b4d64","slug":"61519049920-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छतरी में एसडीएम कार्यालय का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छतरी में एसडीएम कार्यालय का विरोध
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब छतरी में एसडीएम कार्यालय का विरोध
एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
कहा, छतरी धर्मपुर से 17 किलोमीटर दूर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। जहां मुख्यमंत्री जयराम के विधानसभा क्षेत्र जंजैहली में एसडीएम ऑफिस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी तरफ आईपीएच मंत्री के क्षेत्र धर्मपुर में भी आईपीएच डिवीजन भराड़ी में खोलने का विरोध होने लगा है। लोगों ने सरकार से इस कार्यालय को धर्मपुर में खोलने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर निर्णय को नहीं बदला गया तो मजबूरन लोगों को आंदोलन करने के लिए संघर्ष समिति का गठन करना पड़ेगा। इसके साथ ही इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में भी अपील की जाएगी। सोमवार को संतोष कुमार जिला परिषद सदस्य पेहड़, संजय कुमार उपप्रधान लंगेहड़, गंगा राम पूर्व प्रधान सिद्धपुर, भूप सिंह ठाकुर एडवोकेट, अश्वनी शर्मा पंचायत समिति सदस्य धर्मपुर समेत अन्य लोगों ने कार्यवाहक एसडीएम धर्मपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आईपीएच का डिवीजन कार्यालय धर्मपुर में खोलने की मांग की है। इन लोगों का कहना है कि धर्मपुर में एसडीएम ऑफिस, लोक निर्माण विभाग का डिवीजन ऑफिस, बीडीओ ऑफिस, ट्रेजरी, पुलिस थाना और बिजली बोर्ड का डिवीजन हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में उपमंडल सिविल का केंद्र बिंदु है सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए यह जगह केंद्र में है। इसलिए प्रदेश सरकार ने आईपीएच का डिवीजन भराड़ी में खोलने का जो फैसला लिया है, वह गलत है। भराड़ी धर्मपुर से करीब 17 किलोमीटर दूर है और लोगों को यहां पहुंचने में भारी कठिनाई होगी। ज्ञापन देने वाले लोगों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से क्षेत्रवाद को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करते हुए इस फैसले को बदलने की मांग की है। उधर, कार्यवाहक एसडीएम मनफूल सिंह ने लोगों को उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने की बात कही है।